Haryana News: पिछले 9 वर्षों से हरियाणा को एक आदर्श राज्य बनाने का किया है प्रयास: मुख्यमंत्री

Manohar Lal In Panchkula

पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज पूरे देश में राममय वातावरण है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रामराज्य की परिकल्पना का अर्थ उस आदर्श राज से है, जंहा गरीब की सेवा, सभी को बराबर सम्मान और लोकतांत्रिक तरीके से सबको आगे बढ़ने के अवसर मिले।

अंत्योदय को आधार मानकर कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की

 

मनोहर लाल रविवार को पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 से वे देश और समाज में सेवा में तत्पर हैं। वे पिछले 9 वर्षों से ‘हरियाणा एक हरियाणवी एक’ की भावना के साथ प्रदेश के 2.80 करोड़ से अधिक लोगों की सेवा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। समाज के हर गरीब को उसका हक मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार ने अंत्योदय को आधार मानकर कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का न सिर्फ गरीब लोगों को लाभ मिल रहा है, बल्कि वे आज समाज में सम्मानजनक तरीके से जीवन यापन भी कर रहे हैं।

लोगों को दफ्तर, दस्तावेज व दर्खवास्त के चक्रों से निजात दिलवाई

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यांत्रा जनंसवाद में लाखों लोग यात्रा से जुड़कर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोकहितैषी योजनाओं की न केवल जानकारी ले रहे हैं, बल्कि उनका लाभ भी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को घर बैठे ही आनलाइन माध्यम से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पिछले 9 वर्षों में उन्होंने लोगों को दफ्तर, दस्तावेज व दर्खवास्त के चक्रों से निजात दिलवाई है।

भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प

मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व में एक श्रेष्ठ नेता बनकर उभरे हैं और उनके नेतृत्व में देश का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। आने वाले समय में भारत विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस विजन को साकार करने के लिए देश के लाखों लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शपथ ली है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी, मेयर कुलभूषण गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed