Haryana News: पीएम मोदी को पूर्ण बहुमत न मिलने पर शख्स ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

नरेन्द्र सहारण, हिसार/बाढड़ा (चरखी दादरी) : Haryana News: लोकसभा चुनाव में मोदी को पूर्ण बहुमत एवं 400 सीट नहीं मिलने से परेशान समर्थक ट्रांसपोर्टर सुखविंद्र (45 वर्षीय) ने हिसार के मिर्जापुर रोड स्थित श्रीनगर कालोनी में मौजूद अपनी ससुराल में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। वह मूल रूप से चरखी दादरी के नांधा गांव के रहने वाला था। रविवार को उसका गांव के रामबाग में अंतिम संस्कार किया गया। आत्महत्या के बाद उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने अपना हिसाब भी परिवार के लिए लिखा है।

भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर था परेशान

चरखी दादरी के गांव नांधा निवासी सुखविंद्र भिवानी में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो वह परेशान रहने लगा। सुखविंद्र शुक्रवार को अपने ससुराल हिसार आया था और जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी शनिवार दोपहर को मौत हो गई। मृतक के भाई जुगविंदर ने पुलिस को बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी को 400 पार सीट नहीं मिलने और भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने से सुखविंद्र मानसिक रूप से परेशान रहने था।

भाजपा को कम सीटें मिलने को दिल पर ले लिया

शिकायतकर्ता ने बताया कि स्वजन उसे कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद से वो कम ही बोलता था। मौत के बाद चरखी दादरी के नांधा गांव में सुखविंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। नांधा के पूर्व सरपंच दिनेश कुमार, सरपंच अनिल कुमार, देवेंद्र पुनिया, उपेंद्र सांगवान, राजबीर फौजी ने बताया कि सुखविंद्र बहुत ही मिलनसार प्रवृत्ति का था। उसका परिवार भी भाजपा से जुड़ाव रखता रहा है। लेकिन सुखविंद्र चुनाव में भाजपा को कम सीटें मिलने को इतना दिल पर ले लेगा, इसका अंदाजा नहीं था। उनकी पुत्री मेडिकल की पढ़ाई कर रही है और पुत्र 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है।

यह लिखा है सुसाइड नोट में

मेरी आत्महत्या का कोई कारण नहीं है। जब से मोदी जी को 400 पार सीट नहीं दी, उस दिन से दुखी रहने लगा। मैं उस दुख को झेल नहीं पाया। इसलिए मैंने आत्महत्या की है। कोई दोषी नहीं है।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed