Haryana News: 2026 में परिसीमन के बाद बढ़ सकती हैं संसदीय और विधानसभा सीटें, हरियाणा में होंगे बड़े बदलाव

नरेन्द्र सहारण, गुहला चीका। Haryana News: वर्ष 2026 में परिसीमन आयोग के सर्वे के बाद देशभर में संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों की संख्या में बड़ा बदलाव हो सकता है। इस सर्वे के बाद कई नए संसदीय और विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आएंगे, जबकि कई क्षेत्रों का स्वरूप भी बदल सकता है। हरियाणा में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 112 हो जाएगी।

गुहला के पूर्व विधायक ईश्वर सिंह ने वीरवार को चीका स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो विधानसभा क्षेत्र आरक्षित हैं, वे सामान्य वर्ग के लिए खोले जा सकते हैं, जबकि कुछ सामान्य क्षेत्रों को आरक्षित किया जा सकता है।

आरक्षित हलकों की संख्या बढ़ाने की मांग

ईश्वर सिंह ने बताया कि 28 अगस्त 2023 को हरियाणा विधानसभा के सत्र के दौरान उन्होंने प्रदेश के 17 आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़ाकर 18 करने की मांग की थी। इस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जवाब दिया था कि परिसीमन आयोग का सर्वे होने वाला है, जिसके बाद न सिर्फ विधानसभा क्षेत्रों बल्कि आरक्षित सीटों की संख्या में भी बदलाव निश्चित है।

हरियाणा में होंगे बड़े बदलाव

सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिसीमन के बाद हरियाणा में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 112 हो जाएगी, जिसमें से 22 सीटें आरक्षित होंगी। वर्तमान में प्रदेश में 10 संसदीय क्षेत्र हैं, जिनकी संख्या बढ़कर 13 हो जाएगी।

गुहला को सामान्य वर्ग के लिए खोलने की अपील

पूर्व विधायक ईश्वर सिंह ने बताया कि 1977 में वे पहली बार गुहला से विधायक बने थे और तब से 47 साल बीत चुके हैं, लेकिन गुहला अभी भी आरक्षित क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि अब गुहला को सामान्य वर्ग के लिए खोल देना चाहिए, ताकि सभी वर्गों के लोगों को समान अवसर मिल सकें। इस अवसर पर ईश्वर सिंह ने विधानसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को उनकी बंपर जीत पर बधाई भी दी।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed