Haryana Politics: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव और नारनौल के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार मेहता ने BJP छोड़ी

Santosh Yadav

संतोष यादव और शिवकुमार मेहता।

नरेन्द्र सहारण, नारनौल: Haryana Politics: भारतीय जनता पार्टी द्वारा दूसरी सूची जारी करते ही पार्टी नेताओं ने इस्तीफे देने शुरू कर दिए। हरियाणा विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार मेहता ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। संतोष यादव के निवास पर मंगलवार शाम को ही कार्यकर्ता एकत्रित होने शुरू हो गए थे और अटेली से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक दी है। संतोष यादव ने अपने इस्तीफे में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का नाम न लिखते हुए व्यक्ति विशेष के अहम के सामने पार्टी के झुकने का आरोप लगाया है।

व्यक्ति विशेष के अंहकार के आगे पार्टी झुक गई

संतोष यादव ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को लिखे गए इस्तीफे में लिखा है कि उन्होंने पार्टी के लिए कई वर्षों से निष्ठा पूर्वक निष्ठा एवं सिद्धांत के साथ कार्य करती रही हैं। उन्होंने लिखा है कि पार्टी के भीतर विशेष रूप से उन कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए संघर्ष किया। उन्होंने लिखा है कि उन व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिन्होंने न तो पार्टी के लिए कार्य किया और न ही आमजन के लिए समर्पित रहे। व्यक्ति विशेष के अंहकार के आगे पार्टी झुक गई है। इससे पार्टी के लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सिद्धांतों को आघात लगा है। पार्टी में वर्तमान स्थिति को देखते हुए आत्मसम्मान के साथ कार्य करना संभव नहीं है।

टिकट न देकर किया धोखा

 

यहां बता दें कि भाजपा ने अटेली से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव को टिकट दिया है। संतोष यादव 2014 में अटेली से विधायक बनी थी और हरियाणा विधानसभा में उपाध्यक्ष रही हैं। हालांकि 2019 में उनकी टिकट काट दी गई थी। यह आरोप भी केंद्रीय मंत्री पर लगा था। उधर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार महता ने अपने इस्तीफे में आरोप लगाया है कि पार्टी को समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने 40 साल तक पार्टी के लिए कार्य किया है, लेकिन टिकट न देकर उनके साथ धोखा किया गया है। संतोष यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के आदेश पर अटेली से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रही हैं।

 प्रो. रामबिलास शर्मा ने भी बागी तेवर दिखाने किए शुरू

पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का दूसरी सूची में नाम शामिल नहीं होने पर उन्होंने भी अपने समर्थकों की बैठक बुला ली। साथ ही उनके प्रवक्ता ने इंटरनेट मीडिया पर 11 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की सूचना भी डाल दी है। जाहिर है कि अभी भाजपा ने उनको टिकट नहीं दी है और इसके बावजूद प्रो. शर्मा चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं।

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed