Haryana Politics: प्रत्याशी राव दान सिंह ने कांग्रेस को वोट नहीं देने पर जताई नाराजगी, कही यह बात

नरेन्द्र सहारण, मंडी अटेली: Haryana Politics: महेंद्रगढ विधायक एवं लोकसभा भिवानी−महेन्द्रगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में क्षेत्र में जो विकास के कार्य हुए, भाजपा के कार्यकाल में पांच प्रतिशत नहीं हुए। इसलिए लोगों को सोच विचार कर हित की बात करने वाले लोगों के पक्ष में मतदान करना चाहिए। वे अटेली में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस शासन के कामकाज को याद किया

उन्होंने कहा केंद्रीय विश्वविधालय, आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज, कनीना में उपमंडल, सिहमा, निजामपुर, सतनाली ब्लाक कांग्रेस के शासनकाल में बनाये गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों को जुमलों के अलावा कुछ नहीं मिला । इसके बावजूद आप कांग्रेस को वोट नहीं दे रहे है। इस पर मंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बार एससी व जाट भाइयों ने जमकर मदद की। कमी हमारी रही, जिससे हम आज यह सीट जीत नहीं पाये। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए वोट सोच समझ कर और अपना हित चाहने वाले को देना चाहिए।

महेंद्रगढ़ में आ रहे हैं भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

उन्होंने कहा कि कि 30 जून को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जिला महेंद्रगढ़ में आ रहे हैं। आप लोगों को इस अवसर पर जरूर पहुंचना है। समय व स्थान जल्द बता दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट हेमंत ने किया। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह, पूर्व सीपीएस अनिता यादव, प्रदेश संगठन सचिव सुरेन्द्र पटवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेसी नेता राधेश्याम गोमला, सुरेन्द्र नंबरदार, पूर्व जिला प्रधान सुमेर सिंह बिहाली, महिला जिला प्रधान सुनीता मावटा, डाः सतपाल खैरवाल, सम्राट सिंह, राजू जाट, राजबीर भीलवाड़ा, राजबीर सिलारपुर, बलवन्त मोहनपुर, प्रधान सुमेर सिंह बेगपुर, सहीराम राता, चेयरमैन सुमेर सिंह पृथवीपुरा, सरपंच देवेन्द्र नीरपुर , शेर सिंह सैदपुर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed