Haryana Politics: मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा, कहा- चुनाव के समय संविधान खत्म करने का झूठ फैलाया

नरेन्द्र सहारण, पानीपत: Haryana Politics: केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार पानीपत पहुंचे। जहां उनका सबसे पहले समालखा, फिर गांव सिवाह और टोल प्लाजा पर राज्य मंत्री महिपाल ढांडा और राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार ने पार्टी कार्यकर्ता के साथ फूलमाला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कांग्रेस ने लोगों को गुमराह करके वोट हासिल किए

इस दौरान केंद्रीय मंत्री जहां पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, वहीं कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय संविधान खत्म करने का झूठ फैलाया, जिस कारण एक पक्ष हमसे दूर हो गया। कांग्रेस ने लोगों को गुमराह करके वोट हासिल किए, जोकि गलत है। प्रदेश से पांच सांसद जीते, प्रधानमंत्री ने तीन को मंत्री बना दिया। किसी अन्य प्रदेश में इतने मंत्री नहीं बने। ये पीएम मोदी का हरियाणा के प्रति प्रेम और सम्मान को दर्शाता है। आप लोगों ने मुझे सांसद बनाकर भेजा, पीएम ने मुझे मंत्री बनाकर तुरंत कर्ज उतार दिया।

Image

प्रदेश में भी तीसरी बार सरकार बनेगी

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में जो कसर रही, विधानसभा में उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जिस तरह केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी, ऐसे ही प्रदेश में भी तीसरी बार सरकार बनेगी। मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस प्रकार तीन महीने मेहनत कर मुझे सांसद बनाया है। अगले तीन महीने और मेहनत कर प्रदेश में दोबारा से पूर्ण बहुमत से सरकार बनानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनता के बीच जाकर यह जरूर बताएं कि संविधान गीता की तरह पवित्र है। इसको बदलने की बात कभी आई नहीं। यह सिर्फ कांग्रेस का फैलाया गया झूठ है।

Image

कहां किसने किया स्वागत

सबसे पहले मनोहर लाल का समालखा में बिजेंद्र आट्टा के फार्म हाउस पर स्वागत किया गया। इसके बाद गांव सिवाह में बस अड्डा पर और फिर टोल प्लाजा पर पानीपत शहरी और इसराना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर राज्य मंत्री महिपाल ढांडा, राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार, पूर्व सांसद संजय भाटिया, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, गजेंद्र सलूजा, रणदीप आर्य, खुशदिल कादियान, डा. हेमा, ईश कुमार राणा, महावीर दहिया, रविंद्र तोशामड़, अशोक चौहान, अमरजीत कोहली, विजय जैन, आरडी कल्याण आदि मौजूद रहे।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed