Haryana Politics: जजपा के भाजपा में विलय की खबरों पर दुष्यंत चौटाला ने जताई नाराजगी, कहा- नहीं होगा विलय, करूंगा कानूनी कार्रवाई

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana Politics: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही भाजपा के साथ गठबंधन सरकार चलाने वाली जननायक जनता पार्टी (जजपा) के भाजपा के साथ विलय की खबरें सुर्खियों में हैं। इस खबर ने जजपा के वरिष्ठ नेताओं की नींद उड़ा दी है। पार्टी के विलय से संबंधित खबरें आने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

पार्टी ने किया स्पष्ट

जजपा के ऑफिशियल अकाउंट पर पार्टी की तरफ से लिखा गया कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) के बारे में एक भ्रामक और आधारहीन खबर एक समाचार पत्र और एक टीवी चैनल पर प्रचारित की गई है। पार्टी ऐसी गलत खबर का पूर्णतः खंडन करती है। खबर प्रकाशित करने वालों के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा जा रहा है।

दुष्यंत ने जताई नाराजगी

वहीं दुष्यंत चौटाला ने लिखा कि मैं जजपा से जुड़ी एक बेबुनियाद खबर को कई प्लेटफॉर्म पर गैर जिम्मेदाराना तरीके से फैलाए जाने से बेहद निराश और गुस्से में हूं। हमारी पार्टी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। सत्य की जीत होनी ही चाहिए।

खबरें आने के बाद जजपा में बढ़ी बैचेनी

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही एक खबर सामने आई कि जजपा का भाजपा में विलय हो सकता है। उस रिपोर्ट में दावा किया गया कि विलय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की दिल्ली में बैठक हो चुकी है। इसमें कहा गया कि राज्यसभा कोटे से दुष्यंत को केंद्र में बड़ा पद और उनके भाई दिग्विजय चौटाला को हरियाणा संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल सकती हैं।

इस तरह की खबरें सामने आने के बाद जजपा में खलबली मच गई। इन खबरों का खंडन करने के लिए खुद दुष्यंत चौटाला को सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी पड़ी। साथ ही पार्टी इस तरह की खबरें चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कर रही है।

टूट गया भाजपा और जजपा का गठबंधन

दरअसल, 2019 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका था। इसकी वजह से 10 सीटें जीतने वाली जजपा के साथ गठबंधन कर हरियाणा में सरकार बनाई गई। इस सरकार में मनोहर लाल को सीएम और दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम बनाया गया। करीब साढ़े 4 साल तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन इसी साल 12 मार्च को अचानक मनोहर लाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया।

लोकसभा चुनाव में हुआ नुकसान

बाद में भाजपा ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में फिर से सरकार बना ली। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और जजपा दोनों ने अलग होकर चुनाव लड़े। भाजपा को जहां 10 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों का नुकसान हुआ, वहीं की बुरी तरह हार हुई। खुद हिसार सीट से दुष्यंत की मां नैना चौटाला बुरी तरह हार गईं। ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

 

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed