Haryana Politics: रैली में राहुल गांधी ने किरण और श्रुति चौधरी को दिया सम्मान, दादरी की कांग्रेस रैली में राव दान सिंह से पहले लिया नाम

चरखी दादरी रैली में राव दान सिंह, राहुल गांधी और किरण चौधरी।

नरेन्द्र सहारण, चरखी दादरी। Haryana Politics: हरियाणा के चरखी दादरी में कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने एक बार फिर से सबको चौंका दिया। रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राव दान सिंह से पहले मंच पर पूर्व मंत्री किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का नाम लिया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र हुड्डा का मंच से नाम तक नहीं लिया।

अपनी नाराजगी राहुल गांधी तक पहुंचाने तक कामयाब रहीं

माना जा रहा है कि किरण चौधरी अपनी नाराजगी राहुल गांधी तक पहुंचाने तक कामयाब रहीं। इसके साथ ही जनता तक अपना संदेश पहुंचाने में भी सफल रही। हालांकि, जब मंच पर किरण चौधरी राहुल गांधी से बात कर रही थी तो कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह भी बीच में पड़ गए। दोनों कुछ क्षण बहस भी दिखी। प्रदेश में हुड्डा गुट और एसआरके गुट में चल रही गुटबाजी राहुल गांधी के समक्ष भी पहुंची। मंच पर जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा माइक पर बोलने पहुंचे तो स्टेज पर बैठीं पूर्व मंत्री किरण चौधरी अपनी जगह से उठकर राहुल गांधी के पास आकर बैठ गईं। राहुल गांधी की दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह बैठे थे। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाषण दे रहे थे। पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने राहुल गांधी को भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर चल रहे माहौल के बारे में बताया।

किरण चौधरी के समर्थकों में आया जोश

किरण चौधरी ने चरखी दादरी जनसभा में मंच पर ही राहुल गांधी तक अपनी अनदेखी व नाराजगी की बात पहुंचा कर चौधरी भूपेंद्र हुड्डा से कमजोर नहीं होने का संदेश दिया। किरण चौधरी के समर्थकों में इससे जोश बढ़ गया।

चरखी दादरी में राहुल गांधी की रैली

किरण चौधरी और राव दान सिंह की राहुल गांधी से मंच पर ही गुफ्तगु हुई। किरण चौधरी ने राहुल गांधी को बताया कि कैसे उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। इस पर राहुल गांधी ने राव दान सिंह की तरफ देखा और इशारों में कहा कि मामले को वे खुद हैंडल करते हैं। राहुल गांधी इस दौरान राव दान सिंह से इस बारे में कुछ कहते हुए दिखाई दिए। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना भाषण खत्म करके आ गए और राहुल गांधी भाषण देने चले गए।

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed