रोहतक में आप को झटका, महिला जिलाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल; सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा की मौजूदगी में थामा दामन

नरेन्द्र सहारण, रोहतक। Haryana Politics: अक्टूबर महीने में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले नेताओं का इधर-उधर जाना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में रोहतक में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लगा है। आम आदमी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष कविता शर्मा और उनकी पूरी टीम कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई है। सभी ने दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दें कि रोहतक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ा था। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। कविता शर्मा के इस कदम ने महिलाओं के प्रति राजनीतिक प्रतिबद्धता को भी उजागर किया है। उनके नेतृत्व में, यह नया सांगठनिक कदम महिलाओं को राजनीतिक मंच पर एक मजबूत प्रतिस्थापन प्रदान कर सकता है।

दीपेंद्र ने कहा, लोकसभा चुनाव में काम करते देखा

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कविता शर्मा और उनकी टीम का सदस्यता ग्रहण कराते हुए कांग्रेस में स्वागत किया। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने खुद रोहतक लोकसभा चुनाव में कविता शर्मा और उनकी टीम के काम करने के जज्बे को देखा है। पूरी टीम को कांग्रेस पार्टी के हर क्षेत्र में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करेंगी

कविता शर्मा ने कहा कि जिस तरह उन्होंने आम आदमी पार्टी (Aap) में मेहनत की है, उसी तरह वह कांग्रेस पार्टी में भी दोगुने जोश और उत्साह के साथ काम करेंगी। लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जा सके।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में महिला जिला अध्यक्ष कविता शर्मा, उपाध्यक्ष अनीता देवी, सीमा रानी, ​​सुनीता पांचाल, सहसचिव सुनीता जांगड़ा, ब्लॉक प्रधान रीना देवी, सुनीति जांगड़ा, मीरा देवी, वार्ड अध्यक्ष सुनहरी देवी, किसान विंग से जिला उपाध्यक्ष अजमेर सिंह सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

 

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed