Panipat News: सुहागरात पर दूल्हे की मौत, आधी रात को फोन आने पर बाहर गया; पत्नी इंतजार करती रही

पेड़ पर फंदे से लटका युवक का शव।
नरेन्द्र सहारण, पानीपत। Panipat News: हरियाणा के पानीपत में सुहागरात पर एक दूल्हे की मौत हो गई। दूसरे दिन की सुबह उसकी मौत की खबर ने पूरे पानीपत को झकझोर दिया। इसे लेकर पूरे शहर में चर्चाएं हैं। युवक के पास रात को एक कॉल आई, जिसके बाद वह घर से चला गया। रात भर वह नहीं लौटा। सुबह दुल्हन ने ससुराल वालों को बताया। इसके बाद उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान वह खेतों में एक पेड़ पर लटका मिला।
पुलिस ने पूरी की कानूनी कार्रवाई
युवक को फंदे पर लटका देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव को फंदे से उतारा। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। यहां उसका पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस युवक के आखिरी काल की जांच कर रही है।
दुल्हन के लिए न भूलने वाला लम्हा बन गया
दिन की थकान के बाद दूल्हा और दुल्हन ने सुहागरात की बेहद मीठी रात की शुरुआत की। प्यार और विश्वास भरी आंखों में बातें बेबाकी से बोली गईं। जीवन के नए सफर की शुरुआत के लिए उनका दिल बेकरार था। आधी रात के बाद एक घटना ने सब कुछ बदल दिया। दूल्हे को अचानक फोन आया और उसकी आंखों में बड़ी चिंता की झलक थी। वह जल्दी से बाहर निकला। दुल्हन ने उससे कुछ पूछने की कोशिश की, पर उसने व्यावसायिक अनुपस्थिति के कारण समझाया। उसके बाद वह बाहर से नहीं आया। दुल्हन को यह इंतजार न भूलने वाला क्षण बन गया।
थकान के कारण सभी लोग जल्दी सो गए
प्रभजीत सिंह ने बताया कि वह गांव खोतपुरा का रहने वाला है। उसके भाई हरदीप (21) की 16 जून को शादी हुई थी। 17 जून को उसकी सुहागरात थी। शाम को सारे लोग जाकर अपने-अपने कमरों में सो गए। सभी लोग शादी के काम से थके हुए थे, इसलिए किसी को कोई होश ही नहीं था।
कुछ देर में आने की बात कह कमरे से निकला
मंगलवार सुबह हरदीप की पत्नी ने बताया कि हरदीप कमरे में नहीं है। विवाहिता ने बताया कि रात को करीब साढ़े 12 बजे उसके पास किसी का फोन आया था। फोन पर थोड़ी देर बात हुई। इसके बाद बाद वह वह कुछ देर में आने की बात कहता हुआ कमरे से निकल गया।
हरदीप की पत्नी ने कहा कि वह उसका इंतजार ही करती रही, लेकिन वह सुबह तक भी नहीं लौटा। इस पर हरदीप के परिजनों का आरोप है कि फोन करने वालों ने ही हरदीप की हत्या की और उसे फंदे पर लटका दिया। दूसरे दिन की सुबह उसकी मौत की खबर ने पूरे शहर को झकझोर दिया। सुहागरात की खुशी से भरी रात के बाद उसका अचानक मौत की खबर के लिए एक भयंकर पल था। हरदीप के परिवार और दुल्हन को ऐसे क्षण का सामना करना पड़ा, जिसने उनके जीवन में एक अटल गहराई का दर्द छोड़ दिया।
CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन