Haryana Weather Update: 26 दिन से लू की चपेट मे हरियाणा,जाने कब मिलेगी राहत

Haryana Weather Update

नरेन्द्र सहारण,हिसार:  प्रचंड गर्मी के साथ 16 मई से पूरा प्रदेश लू की चपेट में है। रविवार को फरीदाबाद का तापमान 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में कमी नहीं आई और 32 डिग्री के पार चल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 18 जून से प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा और फतेहाबाद में गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती हैं। इसके साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह वर्षा पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी। इसके बाद 19 से 21 तक पहले ही वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस बार भीषण गर्मी के साथ लू की स्थिति अति गंभीर बनी हुई है। रविवार को भी नौ जिले रोहतक, गुरुग्राम, मेवात, कैथल, अंबाला, पलवल, फरीदाबाद, करनाल व कुरुक्षेत्र रेड जोन में रहे। प्रदेश के छह जिलों में सोमवार को लू का रेड अलर्ट और 16 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून की हो सकती है दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून इस समय दक्षिण गुजरात में पहुंच चुका है। सब कुछ सामान्य रहा तो मानसून हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में जून के अंतिम सप्ताह तक पहुंच सकता है। ऐसे में भीषण गर्मी के इस दौर से मानसून राहत प्रदान कर सकता है।
इस बार गर्मी में हुए असामान्य परिवर्तन : डा. सिंह
आइएमडी के निदेशक डा.एके सिंह ने कहा कि इस बार गर्मी में असामान्य बदलाव देखने को मिले हैं। 28 मई को सिरसा का तापमान रिकार्ड 50.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो असामान्य घटना थी, तापमान मई बार 47.0 डिग्री से ऊपर गया है। ठीक इसी प्रकार इस बार लगातार चल रही लू की स्थिति भी गर्मी के इस दौर में असामान्य परिवर्तन को दर्शा रही है।

जिलावार तापमान

जिला          अधिकतम       न्यूनतम

  1. अंबाला       44.9               32.3
  2. फरीदाबाद  46.4              32.4
  3. गुरुग्राम       45.4              33.0
  4. हिसार         45.2              31.6
  5. करनाल      43.6              28.7
  6. कुरुक्षेत्र       44.1              30.8
  7. नारनौल       44.8             33.8
  8. पानीपत       43.6             31.3
  9. रोहतक        45.2            32.4
  10. सिरसा        46.2             30.0

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed