Haryana Weather: हरियाणा में देर शाम मौसम बदला, आज 14 जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि और बारिश

Rain In UP

नरेंद्र सहारण, हिसार : हरियाणा में मौसम फिर से बदला है। शुक्रवार शाम गरज-चमक के साथ तेज हवा चली। नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते तीन मार्च तक ओलावृष्टि-वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञानियों ने 14 जिलों में शनिवार को ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में वर्षा होगी। 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। ओलावृष्टि और तेज हवा चलने से किसानों को फसल को नुकसान होने का डर सता रहा है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के असर से वीरवार रात से बादल छाने शुरू हो गए थे। शुक्रवार को इसके प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। हालांकि पहले दिन पूरे प्रदेश में इसका असर दिखाई नहीं देगा। मगर, 2 मार्च को पूरे प्रदेश पर इसका असर होगा।

ओरेंज अलर्ट : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद

यलो अलर्ट : चरखी दादरी, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़

कहा कितना न्यूनतम व अधिकतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस में)

अंबाला     12.4         24.1

भिवानी      11.6        24.4

गुरुग्राम      11.5         28.7

हिसार       12.3        25

करनाल     10            22.7

कुरुक्षेत्र     13.3         23.7

नारनौल    12.6          29.2

पानीपत    10.6         25.1

रोहतक     12.6          26

सिरसा       15.8        25.4

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज से तीन दिन तक होगी बारिश; ओलावृष्टि के आसार, जानें- अपने जिले का हाल

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed