हरियाणा को आज मिलेंगी 656 विकास परियोजनाएं, इन पर 3385 करोड़ रुपये होंगे खर्च

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। हरियाणा के लोगों को गुरुवार को 656 नई परियोजनाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 386 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 270 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। इन परियोजनाओं पर 3385 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सबसे ज्यादा परियोजनाएं सीएम सिटी करनाल को
पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अलावा जिला स्तर पर भी परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय सांसद-विधायक मौजूद रहेंगे। सबसे ज्यादा परियोजनाएं सीएम सिटी करनाल को मिली हैं और इसके बाद सिरसा व महेंद्रगढ़ को। फरीदाबाद और पलवल के हिस्से में सबसे कम परियोजनाएं आई हैं। डेढ़ दर्जन से अधिक सरकारी विभागों से जुड़ी इन परियोजनाओं से आमजन को काफी फायदा होगा।
विकास की गति ऐसी ही तेजी से चलती रहेगी
हरियाणा सीएम के चीफ मीडिया कार्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार को पूरे प्रदेश की जनता को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं छो़ड़ा, जिसके लिए परियोजना की शुरुआत नहीं होगी। मनोहर लाल ने पूरे राज्य को एक इकाई मानकर समान विकास किया है। इस बार के बजट में भी इनमें से कई परियोजनाओं का प्रविधान है। विकास की यह गति इसी तरह से जारी रहेगी।
जिला -कुल परियोजनाएं -लोकार्पण -शिलान्यास -लागत (करोड़ रुपये)
अंबाला -13 -9 -4 -27.44
भिवानी -22 -21 -1 -41.49
चरखी दादरी -30 -20 -10 -179.26
फरीदाबाद -7 -3 -4 -322.44
फतेहाबाद -40 -38 -2 -169.18
गुरुग्राम -13 -8 -5 -75.96
हिसार -16 -10 -6 -145.28
झज्जर -10 -3 -7 -156.08
जींद -50 -27 -23 -239.03
कैथल -23 -17 -6 -129.93
करनाल -92 -21 -71 -312.76
कुरुक्षेत्र -29 -22 -7 -95.59
महेंद्रगढ़ -55 -27 -28 -278.44
नूंह -13 -6 -7 -141.26
पलवल -9 -6 -3 -57.83
पंचकूला -10 -8 -2 -130.50
पानीपत -24 -17 -7 -119.01
रेवाड़ी -35 -26 -9 -151.79
रोहतक -33 -22 -11 -277.51
सिरसा -78 -31 -47 -164.90
सोनीपत -34 -26 -8 -103.42
यमुनानगर -20 -18 -2 -66.04
कुल परियोजनाएं -656 -386 -270 -3385.15
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन