Stampede in Hathras: यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, 120 से अधिक की मौत, कई घायल

हाथरस, बीएनएम न्यूजः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के रतिभानपुर गांव में एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ से अब तक 120 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। यह घटना तब हुई जब भोले बाबा का सत्संग समाप्त होने वाला था।

बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है, अब तक 120 लोगों की मौत की खबर है। यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है।


मृतकों में हाथरस और एटा के रहने वाले हैं। मृतकों को अलीगढ़ और एटा पहुंचा गया। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल रवाना हो गए हैं।

घायलों को तुरंत नजदीकी एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। भगदड़ का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि भीड़ अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए थे, जिसके कारण व्यवस्था बिगड़ गई और भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

एटा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर है और उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने स्थानीय समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। सत्संग में भाग लेने आए कई लोगों के परिवार जन अपने प्रियजनों की खोज में परेशान हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

सीएम योगी ने बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलने के दिए निर्देश

हादसे में अब तक 90 लोगों की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, संदीप सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है।

सदन में पीएम मोदी ने हाथरस हादसे दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चलते सदन के बीच हाथरस घटना का जिक्र किया। मोदी ने संसद में कहा- यूपी के हाथरस में जो भगदड़ हुई उनमें अनेक लोगों की मौत की दुखद जानकारी मिली। हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी राज्य सरकार के संपर्क में हैं। मैं सदन के माध्यम से सभी को यह भरोसा देता हूं कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed