Heavy Rain: गुजरात, महाराष्ट्र में भारी बारिश से बिगड़े हालात, 12 लोगों की मौत; पुणे में आर्मी और NDRF तैनात

heavy rain in gujrat maharashtra

मुंबई/अहमदाबाद, बीएनएम न्यूजः देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हैं। इस वजह से सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक पानी में डूब गए हैं, जिसके कारण यातायात जाम हो गया है और उड़ान और ट्रेन संचालन पर भी मौसम की मार का असर देखने के मिल रहा है।

गुजरात में 4 दिन से हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हुई है।

इधर, महाराष्ट्र के पुणे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों को मौत हो गई। पुणे में मुथा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। यहां लोगों की मदद के लिए आर्मी और NDRF तैनाती की गई है। मुंबई में जलभराव के कारण लोकल ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं।

पुणे में कई इलाके बाढ़ की चपेट में

पुणे के लवासा में 24 घंटे में 453 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे शहर की मुथा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खड़कवासला बांध के ओवरफ्लो होने के कारण कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। बांध से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यहां बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 4 लोगों को मौत हो गई। आर्मी और NDRF की तैनाती की गई है।

स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पुणे में अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, मुंबई, पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश हो सकती है। राज्य सरकार ने ठाणे में 26 जुलाई को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य की स्थिति का आकलन किया। शिंदे ने रायगढ़ कलेक्टर को बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। राज्य में वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति पर सीएम एकनाथ शिंदे ने मीडिया से कहा कि पूणे में स्थिति बहुत खराब है।

लोगों के घरों में पानी भर गया है रोड पर पानी है। बांध में बारिश का पानी भर गया है। वहां एनडीआरएफ सहित सभी अधिकारियों को मैंने सूचित किया है। टीमें वहां काम रही है।

गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। सूरत में बारिश के पानी में डूबा घर।

मुंबई में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई में 26 जुलाई के लिए पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग और मुंबई जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। मुंबई के अलावा पुणे में भी बारिश आफत बनकर बरस रही है, जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

गुजरात में बाढ़ से 8 लोगों की मौत

गुजरात में पिछले 3-4 दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद समेत 10 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वडोदरा में ही 24 घंटे में 13.5 इंच बारिश हो गई। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हुई है।

गुजरात में एक लाख लोग प्रभावित

उधर, गुजरात में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। यहां 10 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सूरत में 24 घंटे में 5 इंच बारिश से मीठी और काकरा खाड़ी नदियां ओवरफ्लो हो रही हैं। यहां बाढ़ से करीब 1 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, 955 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है।

आज 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

 मौसम विभाग ने आज गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा में बहुत भारी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही छ्त्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में पुलिसवाले कर रहे थे अवैध वसूली, पूरी चौकी सस्पेंड; 2 हिरासत में, 5 फरार

यह भी पढ़ेंः UP Police Exam Dates: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा नई डेट का एलान, जानें- कब-कब है एग्जाम

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed