‘साहब, मुझे बचा लो! मेरी पत्नी के 5 पति, सबको फंसाया’ जानें- क्या है पूरा मामला

छतरपुर, बीएनएम न्यूजः मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अत्यंत विचित्र और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एसपी ऑफिस में फूलचंद कुशवाहा नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के कई पति हैं और वह सभी को किसी न किसी मामले में फंसा चुकी है। अब उसकी बारी है।

कई असामाजिक तत्वों से पत्नी की संबंध

फूलचंद ने बताया कि उसकी पत्नी विनीता, जिसे बृजेश और सलमा के नाम से भी जाना जाता है, ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर 2011 में विवाह किया था। विवाह के बाद पता चला कि विनीता ब्यूटी पार्लर चलाती है और इस व्यवसाय की आड़ में अनेक सामाजिक तत्वों से उसके संबंध हैं। फूलचंद अपनी पत्नी के इस व्यवसाय के खिलाफ था, जिसके चलते विनीता ने सिविल लाइन थाना छतरपुर में उसकी झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

संपंत्ति हड़पने के लिए किया धर्म परिवर्तन

फूलचंद ने अपनी शिकायत में बताया कि विनीता ने 2000 में रामवीर तोमर से विवाह किया था और उसकी धन-संपत्ति हड़प ली। इसके बाद 2006 में उसने अपना नाम और धर्म परिवर्तन कर सलमा रख लिया और भूरे खान नामक व्यक्ति से निकाह कर लिया। भूरे खान की संपत्ति हड़पने के बाद वह फिर से विनीता सिंह बन गई और 2008 में अजय खरया निवासी टीकमगढ़ से पुनः हिंदू बनकर विवाह कर लिया।

झूठी रिपोर्ट लिखवाने की दे रही धमकी

इस बीच, 2009 में विनीता ने छतरपुर निवासी जगदीश प्रसाद सिंह से शादी कर ली और फिर 2011 में फूलचंद से विवाह किया। अब विनीता फूलचंद को अपने प्रेमियों से जान से मारने और थाने में झूठी रिपोर्ट लिखवाने की धमकी दे रही है। इस मामले से परेशान होकर फूलचंद ने पुलिस कप्तान के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

पति की शिकायत पर छतरपुर पुलिस भी हैरान

फूलचंद की शिकायत ने छतरपुर पुलिस को भी हैरान कर दिया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और विनीता के सभी पतियों और उनकी संपत्तियों की जांच कर रही है।

फूलचंद का आरोप है कि विनीता ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर विवाह किया और अब उसकी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रही है। उसने पुलिस से अनुरोध किया है कि उसकी पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिलाया जाए।

अनोखी धोखाधड़ी की कहानी से हर कोई हतप्रभ

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है, और लोग इस अनोखी धोखाधड़ी की कहानी से हतप्रभ हैं। पुलिस के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण मामला है, जहां उन्हें एक महिला द्वारा किए गए अनेक विवाहों और संपत्ति हड़पने की घटनाओं की जांच करनी होगी।

फूलचंद की शिकायत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि विनीता ने अपने विवाह और संपत्ति हड़पने के खेल में कई पुरुषों को निशाना बनाया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और किस प्रकार से न्याय दिलाने का प्रयास करती है।

यह भी पढ़ेंः हाईकोर्ट का अहम निर्णय, बिना हिंदू रीति-रिवाज के की गई शादी अवैध

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed