जन आशीर्वाद महासभा में चिराग पासवान ने वर्तमान और पूर्व की सरकारों पर बोला हमला, कही यह बात

मुजफ्फरपुर, BNM News : लोकसभा चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने गठबंधन को लेकर अपना पत्ता नहीं खोला। साहेबगंज स्थित माध्यमिक उच्च विद्यालय, रामपुर के मैदान में जन आशीर्वाद महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चिराग का गठबंधन सिर्फ बिहार और बिहार की जनता के साथ है। जब तक जिंदा रहूंगा, शरीर में लहू का एक भी कतरा रहेगा, बिहार और बिहारियों के लिए समर्पित रहूंगा। ना कभी सत्ता का मोह रहा है ना लालच। मेरी नीति, मेरे आदर्श सिर्फ और सिर्फ बिहारियों के लिए समर्पित है। वैशाली लोकसभा क्षेत्र में आने वाले साहेबगंज की जमीन से उन्होंने बिहार की पूर्व और वर्तमान सरकार को निशाने पर रखा।

यहां छोटी-छोटी जरूरतें मूलभूत समस्याएं बनी

उन्होंने कहा, कई सरकार आईं और गईं, कई गठबंधन बने और टूटे, मगर आज भी बिहार की समस्या वहीं की वहीं है।
आज भी बिहार के लोग शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं। आज भी यहां छोटी-छोटी जरूरतें मूलभूत समस्याएं बनी हैं। ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ की लड़ाई लड़नी है। जाति और धर्म से ऊपर उठकर 14 करोड़ बिहारियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की लड़ाई लड़नी है। जाति और मजहब में बांटकर विभाजन की राजनीति सुनियोजित तरीके से की जा रही है, ताकि हम लोग बंटे रहें। यहां पर कोई विकास की बात ना करे। कोई अपने बेहतर भविष्य की बात नहीं करे। इस तरह की राजनीति जान-बूझकर बिहार में रची गई है।

 

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed