IND vs ENG: टीम इंडिया की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत, 434 रन से जीता तीसरा मुकाबला, जडेजा ने पांच विकेट झटके

राजकोट, BNM News: IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच में 434 रन से हरा दिया है। राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 122 रन पर सिमट गई। मार्क वुड को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वुड ने 15 गेंद में 33 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके।

यशस्वी जायसवाल ने बनाए दोहरा शतक

दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक बनाया। उन्होंने 231 गेंदों पर 200 रन पूरे किए। यह टेस्ट में उनकी दूसरी डबल सेंचुरी है। पिछले टेस्ट में भी यशस्वी ने डबल सेंचुरी मारी थी। दोहरा शतक लगाने के बाद यशस्वी ने लगातार दो छक्के मारे। वह एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू और मयंक अग्रवाल के नाम था। दोनों ने 8-8 छक्के मारे थे। जेम्स एंडरसन के खिलाफ यशस्वी ने लगातार 3 गेंद पर तीन छक्के मारे।

भारत ने इंग्लैंड को 434 रन से हराया

मार्क वुड को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वुड ने 15 गेंद में 33 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप को दो विकेट मिले। बुमराह और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। हैदराबाद में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था, वहीं विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट भारत ने जीता था।

भारत ने राजकोट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को दूसरी पारी में 126 रन की बढ़त मिली थी। अपनी दूसरी पारी भारत ने चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी थी। कुल बढ़त 556 रन की हुई। 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश पारी 122 रन पर सिमट गई। सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें: IND vs ENG: छा गए यशस्वी जायसवाल… भारत को मिला अगला सुपर स्टार, लगातार दूसरे टेस्ट में ठोकी डबल सेंचुरी

यह भी पढ़ेंः राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी टीम इंडिया, क्या है ब्लैक बैंड के पीछे का कारण

यह भी पढ़ेंः अजिंक्य रहाणे को आउट देने के 20 मिनट बाद बुलाया वापस, जानें क्या है मामला

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed