इंदौर में महिला से हैवानियत, भदोही निवासी फौजी ने होटल में किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में चोट भी पहुंचाई

इंदौर, बीएनएम न्यूजः इंदौर में फिर एक बार महिला के साथ दुष्कर्म और क्रूरता की हद पार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां फौजी ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही महिला के प्राइवेट पार्ट में आरोपी फौजी ने चोट भी पहुंचाई। जिससे महिला चल भी नहीं पा रही है। फिलहाल पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया कि असम में पदस्थ फौजी छुट्टी पर इंदौर आया हुआ था। यहां पर वह एक होटल में रुका हुआ था। इस दौरान पहले से परिचित महिला भी उससे मुलाकात करने पहुंची थी। जब महिला होटल में गई तो फौजी ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी फौजी गिरफ्तार

जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संजय नामक फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।

पीड़िता का हास्पिटल में चल रहा इलाज

वहीं, पीड़िता का इलाज हॉस्पिटल में जारी है। पुलिस का कहना है कि फौजी के पास वीडियो भी है। जिसकी जांच की जा रही है। पीड़िता ने बताया की उसके गुप्तांग में भी अरोपी ने चोट पहुचाई है। इसके चलते वह चल भी नहीं पा रही है।

महू कैंटीन में हुई दोस्ती

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में पीड़िता अपने पति के साथ महू कैंटीन में घर की जरूरत का सामना खरीदने जाया करते थे। एक दिन पीड़िता अपना कार्ड ले जाना भूल गई। इसी दिन आरोपी संजय यादव और पीड़िता के बीच जान-पहचान हुई। दोनों ने अपने फोन नंबर भी एक दूसरे को दिए।

आरोपी ने महिला का नहाते वक्त बनाया वीडियो

पीड़िता आरोपी को अच्छा व्यक्ति समझ कर अपने घर भी बुलाने लगी। मौका पाकर एक दिन संजय यादव ने पीड़िता का नहाने के दौरान का वीडियो बना लिया। पीड़िता को यह बात तब पता चली जब आरोपी संजय ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। पीड़िता के पति बैंक में अधिकारी हैं। पीड़िता ने लोकलाज के डर से परिवार की जानकारी के बगैर कई बार संजय को रुपए भी दिए।

जींजर होटल में रूम नंबर 219 में वारदात

पीड़िता के अनुसार, संजय शुक्रवार सुबह यूपी के भदोही से बस के जरिये इंदौर आया। उसने एलआईजी चौराहे स्थित जींजर होटल में रूम नंबर 219 बुक किया। फिर पीड़िता को फोन कर के मिलने के लिए बुलाया। दोपहर के वक्त पीड़िता होटल पहुंची। आरोपी ने वीडियो फुटेज दिखा कर उसे डराया और शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पीड़िता को कमरे से बाहर नहीं जाने दिया।

भदोही जिले का रहने वाला है फौजी

नशे में आरोपी हैवानियत की हदें पार करने लगा। उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच का गिलास डाल दिया। आरोपी संजय यादव ने पीड़िता को एटीएम से रुपये लाने के लिए कहा। इससे पीड़िता को मौका मिला और वह सीधे महिला थाने मदद के लिए भागी। महिला थाना के मौजूद सभी अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को होटल के कमरे से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी यूपी के भदोही जिले का रहने वाला है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः जौनपुर में स्कूल से लाैट रही इंटर की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed