IPL 2024 Schedule : CSK और RCB के बीच होगा पहला मुकाबला, आईपीएल के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल जारी

नई दिल्ली, BNM News: IPL 2024 Schedule : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का शेड्यूल गुरुवार (22 फरवरी) को जारी हो गया है। पहले मुकाबले में गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम खेलेगी। यह मैच उसके होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में 22 मार्च को होगा। चेन्नई का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है। चेन्नई की टीम रिकॉर्ड नौवीं बार आईपीएल के किसी सीजन का पहला मैच खेलेगी। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2012, 2018, 2019, 2020, 2022 और 2023 में उद्घाटन मैच खेल चुकी है।

अभी 17 दिनों का कार्यक्रम सामने आया
दिल्ली कैपिटल्स अपना शुरुआती दो मैच विशाखापत्तनम में खेलेगी। महिला प्रीमियर लीग का फाइनल दिल्ली में खेला जाएगा, उसके तुरंत बाद मैदान को आईपीएल के लिए तैयार करने में समय लगेगा। इस कारण दिल्ली के शुरुआती दो मैच विशाखापत्तन में होंगे। देश में इस साल होने वाले आम चुनावों के कारण आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। अभी 17 दिनों का कार्यक्रम सामने आया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
आईपीएल के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल

  मैच तारीख    टीमें          जगह

1. 22 मार्च          CSK vs RCB        चेन्नई
2. 23 मार्च         PBKS vs DC         मोहाली
3. 23 मार्च          KKR vs SRH       कोलकाता
4. 24 मार्च         RR vs LSG           जयपुर
5. 24 मार्च         GT vs MI              अहमदाबाद
6. 25 मार्च         RCB vs PBKS      बेंगलुरु
7. 26 मार्च        CSK vs GT            चेन्नई
8. 27 मार्च        SRH vs MI            हैदराबाद
9. 28 मार्च       RR vs DC               जयपुर
10. 29 मार्च     RCB vs KKR          बेंगलुरु
11. 30 मार्च      LSG vs PBKS        लखनऊ
12. 31 मार्च      GT vs SRH            अहमदाबाद
13. 31 मार्च      DC vs CSK             विशाखापत्तनम
14. 1 अप्रैल      MI vs RR                 मुंबई
15. 2 अप्रैल     RCB vs LSG            बेंगलुरु
16. 3 अप्रैल     DC vs KKR             विशाखापत्तनम
17. 4 अप्रैल     GT vs PBKS           अहमदाबाद
18. 5 अप्रैल     SRH vs CSK          हैदराबाद
19. 6 अप्रैल    RR vs RCB              जयपुर
20. 7 अप्रैल   MI vs DC                 मुंबई
21. 7 अप्रैल    LSG vs GT              लखनऊ

देश में होगा ही पूरा आईपीएल

आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा था कि पूरा टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित किया जाएगा। सिर्फ 2009 में ही आईपीएल पूरी तरह से विदेश में (दक्षिण अफ्रीका) खेला गया था, जबकि 2014 में आम चुनाव के कारण कुछ मुकाबले यूएई में खेले गए थे। हालांकि, 2019 में आम चुनाव के बावजूद भारत में टूर्नामेंट आयोजित किया गया था।

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed