Jaunpur News: बरसठी में भाजपा नेता मनोज सिंह के गनर ने खुद को मारी गोली, जिला अस्पताल में मौत

manoj singh resident baburigaown

बरसठी, बीएनएम न्यूजः जौनपुर के बरसठी धाना क्षेत्र के बबुरीगांव  में भाजपा नेता मनोज सिंह के सिपाही गनर ने आत्महत्या कर ली। आज सुबह 5 बजे उसने खुद को गले में गोली मार ली। घटना के समय दो गनर मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

 ​​​​मृतक ​​​सिपाही की पहचान रत्नेश प्रजापति के रूप में हुई है। मनोज सिंह इस समय अपने गांव में मौजूद नहीं हैं और उनके दो सिपाही उनके स्थानीय फार्म हाउस पर तैनात थे।

गौरतलब है कि मल्हनी के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के गनर सिपाही रत्नेश प्रजापति ने अपने आप को गोली मार ली। रविवार तड़के में भाजपा नेता की परिजनों गोली लगने की समाचार मिला तो परिजन भागते हुए फार्म हाउस के उस कमरे में पहुंचे जहां से गोली की आवाज आई थी। भाजपा नेता का गनर घायलावस्था में कमरे में पड़ा हुआ था और गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनती जा रही थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस समय भाजपा नेता मनोज सिंह अपने गांव में नहीं है। उनके दो सिपाही उनके स्थानीय गांव में बने फार्म हाउस पर थे। मनोज सिंह के भाई रिंकू सिंह ने दावा किया कि सिपाही ने खुद से गोली मारी है। भाजपा नेता के घर से बाहर होने के कारण सिपाही उनके फॉर्म हाउस पर रुके थे।

मामले की जांच कर रही पुलिस

मनोज सिंह के भाई रिंकू सिंह ने बताया कि सिपाही ने खुद को गोली मार ली है। सिपाही ने ऐसा क्यों किया इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस गंभीर घटना के पीछे क्या कारण है।

पुलिस ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।  घायल सिपाही रत्नेश प्रजापति मऊ जनपद की सराय लाखंसी थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव का निवासी है। वह 18 बैच का सिपाही है।

यह भी पढ़ेंः जौनपुर में 1500 रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हेड कांस्टेबल, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed