Kaithal Election Result Live: कैथल से आदित्य सुरजेवाला, गुहला से देवेंद्र हंस और पुंडरी से सतपाल जांबा जीते

नरेन्द्र सहारण, कैथल। Kaithal Election Result Live: नवरात्र के चलते मंगलवार को पंचम माता स्कंदमाता की पूजा के साथ कैथल जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों कैथल, कलायत, पूंडरी और गुहला की मतगणना शुरू हो गई। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कुल 53 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 53 प्रत्याशियों में से चार को मां से जीत का आशीर्वाद मिलेगा। उम्मीद है कि दोपहर या अपराह्न तक सभी सीटों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

कैथल जिले की 4 विधानसभा सीटों पर आज वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसके लिए आरकेएसडी कॉलेज और आईजी कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है।

Kaithal Election Resul Live

 

कैथल में कांग्रेस 3-1 से आगे

पुंडरी में भाजपा प्रत्याशी सतपाल जांबा 2197 वोटों से जीते

कैथल जिले में भाजपा केवल एक सीट पुंडरी में जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी सतपाल जांबा को 42805 वोट मिले और निर्दलीय प्रत्याशी सतबीर भाना को 40608 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सुल्तान जटौला 26341 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे ।

विकास सहारण को बढ़त

कलायत में 11 राउंड की मतगणना में विकास सहारण को 37374, भाजपा की कमलेश डांढा को 26765, निर्दलीय विनोद निर्मल को 11273, इनेलो-बसपा के रामपाल माजरा को 15288, निर्दलीय अनिता ढुल को 18890 और आम आदमी पार्टी के अनुराग डांढा को 3653 वोट मिले हैं। कांग्रेस के विकास सहारण को भाजपा की कमलेश डांढा से 10609 वोटों से आगे हैं।

आदित्य सुरजेवाला की 8 हजार वोटों से जीत

 

कैथल में कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने 7704 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 82844 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी लीलाराम को 75140 और तीसरे नंबर पर रहे बीएसपी के अनिल तंवर 3402 रहे।

देवेंद्र हंस की 2280 वोटों से जीत

 

गुहला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र हंस ने 2280 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 64611 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर 41731 वोटों के साथ रहे और 12437 वोटों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार नरेश कुमार तीसरे नंबर पर रहे।

विकास सहारण 8 हजार वोटों से आगे

 

कलायत में 8वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी विकास सहारण 8235 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर भाजपा की उम्मीदवार कमल ढांडा हैं और तीसरे नंबर निर्दलीय उम्मीदवार अनीता ढुल हैं।

पुंडरी में भाजपा प्रत्याशी सतपाल जांबा 8 हजार वोटों से आगे

कैथल जिले में भाजपा केवल एक सीट पुंडरी में आगे चल रही है। भाजपा प्रत्याशी सतपाल जांबा 11वें राउंड में 8682 वोटों से निर्दलीय प्रत्याशी सतबीर को पीछे छोड़ चुके हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे नंबर पर हैं।

 

आदित्य सुरजेवाला को बड़ी बढ़त

 

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, कैथल में आठ राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला को 47778, भाजपा के लीलाराम को 37880, बसपा के अनिल तंवर को 2810, जननायक जनता पार्टी के संदीप गरही को 1559,आम आदमी पार्टी के सतवीर गोयत को 1314 वोट मिले हैं। इस प्रकार आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा के लीलाराम से 9898 वोटों की बढ़त बना ली है।

विकास सहारण को मामूली बढ़त

कलायत में पांच राउंड की मतगणना में विकास सहारण को 16276, भाजपा की कमलेश डांढा को 13577, निर्दलीय विनोद निर्मल को 7441, निर्दलीय अनिता ढुल को 6790 इनेलो-बसपा के रामपाल माजरा को 6207 और आम आदमी पार्टी के अनुराग डांढा को 1566 वोट मिले हैं। विकास सहारण ने भाजपा की कमलेश डांढा से 2699 वोटों की बढ़त ली है।

गुहला में देवेंद्र हंस को बढ़त

 

गुहला में नौ राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के देवेंद्र हंस को 39301, भाजपा के कुलवंत राम बाजीगर को 25013, निर्दलीय नरेश कुमार को 8928, जननायक जनता पार्टी के कृष्ण कुमार को 3392, आम आदमी पार्टी के राकेश कुमार को 2355, निर्दलीय पूनम रानी को 1867 वोट मिले हैं। कांग्रेस के देवेंद्र हंस ने भाजपा के कुलवंत राम बाजीगर से 14288 वोटों की बढ़त ली है।

पुंडरी में सतपाल जांबा को बढ़त

 

पुंडरी में आठ राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के सतपाल जांबा को 29314, निर्दलीय सतवीर भाना को 23059, कांग्रेस के सुल्तान जड़ौला को 16913, गुरिंदर सिंह हाबरी को 3307, आम आदमी पार्टी के नरेंद्र शर्मा को 1859 वोट मिले हैं। भाजपा के सतपाल जांबा ने निर्दलीय सतवीर भाना से 6255 वोटों की बढ़त ली है।

 

आदित्य सुरजेवाला को निर्णायक बढ़त

कैथल में छह राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला को 36181, भाजपा के लीलाराम को 27903, बसपा के अनिल तंवर को 2109, जननायक जनता पार्टी के संदीप गरही को 1410,आम आदमी पार्टी के सतवीर गोयत को 1065 वोट मिले हैं।

विकास सहारण को बढ़त

कलायत में चार राउंड की मतगणना में विकास सहारण को 13241, भाजपा की कमलेश डांढा को 10851, निर्दलीय विनोद निर्मल को 7041, इनेलो-बसपा के रामपाल माजरा को 4287, निर्दलीय अनिता ढुल को 4109 और आम आदमी पार्टी के अनुराग डांढा को 1402 वोट मिले हैं।

गुहला में देवेंद्र हंस को बढ़त

गुहला में आठ राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के देवेंद्र हंस को 35414, भाजपा के कुलवंत राम बाजीगर को 22415, निर्दलीय नरेश कुमार को 8341, आम आदमी पार्टी के राकेश कुमार को 2241, निर्दलीय पूनम रानी को 1774 वोट मिले हैं।

पुंडरी में सतपाल जांबा को बढ़त

 

पुंडरी में छह राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के सतपाल जांबा को 21393, निर्दलीय सतवीर भाना को 16706, कांग्रेस के सुल्तान जड़ौला को 13220, गुरिंदर सिंह हाबरी को 2458, आम आदमी पार्टी के नरेंद्र शर्मा को 1612 वोट मिले हैं।

 

आदित्य सुरजेवाला हुए आगे

 

कैथल में तीन राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला को 17910, भाजपा के लीलाराम को 15287, बसपा के अनिल तंवर को 742, जननायक जनता पार्टी के संदीप गरही को 432,आम आदमी पार्टी के सतवीर गोयत को 249 वोट मिले हैं।

आदित्य सुरजेवाला को मामूली बढ़त

 

कैथल में दो राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला को 10386, भाजपा के लीलाराम को 11306, बसपा के अनिल तंवर को 509, जननायक जनता पार्टी के संदीप गरही को 175,आम आदमी पार्टी के सतवीर गोयत को 118 वोट मिले हैं।

विकास सहारण को बढ़त

 

कलायत में पहले राउंड की मतगणना में विकास सहारण को 4357, भाजपा की कमलेश डांढा को 2523, निर्दलीय अनिता ढुल को 1788, इनेलो-बसपा के रामपाल माजरा को 1016, निर्दलीय विनोद निर्मल को 602 और आम आदमी पार्टी के अनुराग डांढा को 499 वोट मिले हैं।

गुहला में देवेंद्र हंस को बढ़त

 

गुहला में तीन राउंड की मतगणना के बाद देवेंद्र हंस को 12567, भाजपा के कुलवंत राम बाजीगर को 6546, निर्दलीय नरेश कुमार को 1877, आम आदमी पार्टी के राकेश कुमार को 562 वोट मिले हैं।

पुंडरी में सतपाल जांबा को बढ़त

 

पुंडरी में तीन राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के सतपाल जांबा को 10613, कांग्रेस के सुल्तान जड़ौला को 8149, निर्दलीय सतवीर भाना को 7775, आम आदमी पार्टी के नरेंद्र शर्मा को 1318 वोट मिले हैं।

 

कलायत से विकास सहारण आगे

 

कैथल जिले की तीन विधानसभा सीटों पर शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे हैं। इसमें पुंडरी से सुल्तान जडौला, कलायत से विकास सहारण आगे चल रहे हैं।

आदित्य सुरजेवाला पीछे

– कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस पीछे चल रही है। कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला पीछे चल रहे हैं। आदित्य को 5002 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के लीला राम को 5470 वोट मिले हैं।

विकास सहारण को बढ़त

कलायत में पहले राउंड की मतगणना में विकास सहारण को 4357, कमलेश डांढा को 2523, अनिता ढुल को 1788, रामपाल माजरा को 1016,विनोद निर्मल को 602 और अनुराग डांढा को 499 वोट मिले हैं।
  • बैलेट पेपर गिनती में कलायत से विकास सहारन आगे
  • बैलेट पेपर गिनती में पुंडरी से सुल्तान जड़ौला आगे
  • कलायत से कांग्रेस को बढ़त
  • बैलेट पेपर गिनती में कैथल से आदित्य सुरजेवाला आगे
    बैलेट पेपर गिनती में गुहला से देवेंद्र हंस आगे

    कैथल में ईवीएम की गिनती शुरू

 

प्रशासन की तैयारी पूरी

जिला प्रशासन ने मतदान के बाद मंगलवार को होने वाली मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। आरकेएसडी और आईजी महिला कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां पर सीआरपीएफ और पुलिस बल की टीमें निगरानी रख रही हैं, साथ ही भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां निगरानी कर रहे हैं।

मतगणना की प्रक्रिया

 

कैथल, कलायत, पूंडरी और गुहला विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का काम अलग-अलग चरणों में होगा। इस दिन मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी। गुहला और कलायत में 15-15, जबकि पूंडरी में 14 और कैथल में 16 चरणों में मतगणना की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल पर मतगणना की जाएगी, जबकि एक टेबल रिजल्ट्स की निगरानी के लिए आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) की ओर से लगाई जाएगी। पहले चरण के परिणाम घोषित होने के बाद ही अगली मशीनों को टेबल पर लाया जाएगा। पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी

 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कमिश्नर डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को मतगणना केंद्रों का दौरा किया और प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के तहत सुरक्षा की सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है और किसी भी कर्मचारी या एजेंट को बिना ड्यूटी पास के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

मतगणना केंद्रों पर इंतजाम

 

कैथल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना आरकेएसडी कॉलेज में, कलायत की आरकेएसडी स्कूल में, और पूंडरी व गुहला विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना आईजी कॉलेज के अलग-अलग हॉल में की जाएगी। मतगणना केंद्रों पर केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे, और अनधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार काउंटिंग प्रक्रिया की निगरानी के लिए काउंटिंग ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए हैं, जो प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे।

गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य

 

डॉ. विवेक भारती ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य है। काउंटिंग की प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना उनकी जिम्मेदारी है। काउंटिंग हॉल में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा, और किसी भी कर्मचारी या एजेंट को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

 

कैथल में 12, गुहला में 9, कलायत में 14 और पूंडरी में 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अब ईवीएम की खुली होती स्क्रीनों पर निर्भर करेगा। चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 807 बूथों पर मतदान हुआ था, जिनकी गणना के लिए हर क्षेत्र में 14 टेबल लगाई गई हैं।

मतगणना के परिणाम से यह साफ हो जाएगा कि हरियाणा में अगले पांच वर्षों के लिए सत्ता का रुख किसकी ओर होगा।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed