Kaithal News: भाजपा पर बरसे किसान नेता, पाई रैली में वोट से चोट देने का आह्वान; जगजीत डल्लेवाल बोले- किसान पीछे नहीं हटेंगे

पाई अनाजमंडी में किसान रैली को संबोधित करते हुए अभिमन्यु कोहाड़।

नरेन्द्र सहारण, कैथल। Kaithal News: हरियाणा के कैथल में रविवार को पाई अनाज मंडी में किसान रैली हुई। किसानों की ओर से प्रदेशभर में शुरू की गई इंसाफ यात्रा का समापन भी इस रैली में हुआ। किसान नेता जगजीत सिंह ढल्लेवाल​​​​​​, अभिमन्यु कोहाड़ व अन्य वक्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा किसानों के साथ की गई नाइंसाफी पर जानकारी दी गई। आह्वान किया गया कि किसान भाजपा को वोट से चोट करें। किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों को 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि दी गई।

सरकार ने कैसी बर्बरता की, ये सभी को पता है

भारतीय किसान यूनियन (एकता) के जगजीत सिंह ढल्लेवाल ने कहा कि हरियाणा के बॉर्डरों पर 13 फरवरी से चल रहे आंदोलन के दौरान किसानों के साथ हरियाणा भाजपा सरकार ने कैसी बर्बरता की, ये सभी को पता है। किसानों पर गोलियां छोड़ी, इससे किसानों की आंखों की रोशनी चली गई, कई किसानों की जानें चली गईं। इस गोलीकांड को किसान कभी भी भूल नही सकते।

किसानों का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा

उन्होंने कहा कि किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। हरियाणा और पंजाब के बॉर्डरों पर अभी भी किसानों का धरना चल रहा है। जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाती, जब तक उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। जगजीत सिंह ने कहा कि आंदोलन में किसानों के साथ जिस प्रकार नाइंसाफी हुई, उसकी वजह से आज भाजपा के नेताओं को गांवों में घुसने नहीं दिया जा रहा है।

ये रहे शामिल

रैली में किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ (अध्यक्ष भाकियू नौजवान), होशियार सिंह भाकियू प्रदेश अध्यक्ष (धन्ना भगत), जसविंद्र ढुल जिलाध्यक्ष भाकियू (नौजवान यूनियन), मनोज जागलान (प्रवक्ता नौजवान यूनियन), लखविंद्र औलख (भाकियू एकता), देवेन्द्र सिंह, सुखजीत सिंह, अमरजीत सिंह मोहडी, गुरविंद्र भंगु, बलदेव सिरसा, अरुण सिंह, सरवन सिंह पंघेर, (अध्यक्ष भाकियू पेजाब किसान मजदूर) आदि अनेक किसान नेता एवं किसान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: राव दान सिंह पर बिफरी किरण चौधरी, कहा- मेरी और श्रुति की बेइज्जती कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी

इसे भी पढ़ें:  Sonipat Loksabha Seat: भाजपा को जींद-सोनीपत से तो कांग्रेस को बरोदा-खरखौदा से आस

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed