Kaithal News: गुहला के विधायक ईश्वर सिंह ने की सैलजा से मुलाकात, बोले-पारिवारिक संबंध, जल्द होंगे कांग्रेस में शामिल

कुमारी सैलजा के परिवार के साथ विधायक ईश्वर सिंह।
नरेन्द्र सहारण, कैथल। Kaithal News: गुहला आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से विधायक ईश्वर सिंह ने जजपा से त्यागपत्र देने के बाद दिल्ली में सिरसा की सांसद और कांग्रेस पार्टीकी नेता कमारी सैलजा से मुलाकात की। इसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दूसरी ओर विधायक ने इसे सैलजा से पारिवारिक और निजी मुलाकात बताया। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।
जल्द ही कांग्रेस में होंगे शामिल
विधायक ईश्वर सिंह का कहना है कि वे एक पुराने और वरिष्ठ नेता है। ऐसे में जिस भी पार्टी में शामिल होंगे तो बड़े मंच पर समर्थकों के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सैलजा के साथ उनके पिछले 20 साल से पारिवारिक संबंध हैं। इस कारण पूरे परिवार के साथ सांसद सैलजा के साथ चार दिन पहले मुलाकात करने के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने से पहले सार्वजनिक रूप से जानकारी देंगे। विदित हो कि लोस चुनाव के समय में उनके सुपुत्र और हरियाणा डेयरी विकास संघ के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब जजपा छोड़ने के बाद उनके भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही हैं। दरअसल, गुहला से विधायक ईश्वर सिंह ने पिछले शनिवार को जजपा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी इस्तीफे की वजह बताई थी कि वह निजी कारणों से पार्टी छोड़ रहे हैं। हालांकि, ईश्वर सिंह हाल में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी के साथ सक्रिय नहीं थे, जिसके बाद से कयास लगने शुरू हो गए थे कि ईश्वर सिंह जजपा छोड़ देंगे और कांग्रेस में शामिल होंगे। खबरों की मानें, ईश्वर सिंह को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट मिलना तय है। यही वजह है कि उन्होंने चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही जजपा से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए।
ईश्वर सिंह ने 2014 में छोड़ी थी कांग्रेस
गौरतलब है कि ईश्वर सिंह पुराने कांग्रेसी रहे हैं। 2014 में चुनाव से पहले वे कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा के सांसद रहे थे। वर्ष 2014 में पुत्रवधू व चीका नगर पालिका रेखा रानी को निर्दलीय चुनाव लड़ाया था, परंतु उस समय वे कांग्रेस में ही थे। इसके बाद 2019 में चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस को अलविदा कह जजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें अगले दिन ही जजपा का टिकट मिल गया था और वे विधायक बने थे।
एक अक्टूबर को होगा चुनाव
आपको बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होगा और 4 अक्टूबर को रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बार कांग्रेस में टिकट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या ज्यादा है। 90 सीटों पर करीब 27,00 दावेदारों ने कांग्रेस से टिकट पाने के लिए आवेदन किया है। हालांकि, कांग्रेस सिर्फ जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट देगी और ऐसे दावेदारों पर ही दांव लगाएगी, जो पार्टी को जीत दिला सकें।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन