Karnal Crime: क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआइ के सिर में दो गोलियां मारकर हत्या

जागरण संवाददाता, करनाल : Karnal Crime: हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे अब आम लोगों के साथ पुलिम कर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं। क्राइम ब्रांच कुरुक्षेत्र में तैनात करनाल के कुटेल गांव निवासी एएसआइ की मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने एएसआइ के सिर ने दो गोलियां मारीं और बेखौफ बदमाश करनाल की तरफ भाग निकले। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस वारदात का कारण अभी रहस्य बना हुआ है, जिसे खोजने में पुलिस जुटी हुई है। मधुबन थाना पुलिस और सीआइए की टीमों ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस ने वारदात स्थल और बदमाशों के आने व भागने के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

घर के सामने टहल रहे थे

42 वर्षीय एएसआइ संजीव कुमार मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद कुटेल में अपने घर के सामने टहल रहे थे। पल्सर बाइक पर दो बदमाश आए और संजीव के सिर में दो गोलियां मारकर करनाल की तरफ फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार की महिलाएं बाहर निकलीं तो संजीव लहूलुहान होकर सड़क पर गिरे थे। स्वजन उन्हें करनाल स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर। डाक्टरों ने एएसआइ को मृत घोषित कर दिया।

भाई की दुर्घटना में मौत, पिता ने सदमे में जान गंवाई

मृतक संजीव के पिता प्रेम सिंह के दो बेटे थे। 42 वर्षीय संजीव और 38 वर्षीय लाभ सिंह। संजीव पुलिस विभाग में सेवारत थे, जबकि लाभ सिंह नगर पालिका घरौंडा में सफाई ठेकेदार थे। 3 साल पहले लाभ सिंह की घरौंडा लिबर्टी के सामने सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

लाभ सिंह की मौत ने पिता प्रेम सिंह को झकझोर कर रख दिया था। प्रेम सिंह बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और 15 दिन बाद उनकी भी मौत हो गई। वहीं, मंगलवार रात को क्राइम ब्रांच अधिकारी संजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब परिवार से कमाने वाला अकेला भी छीन लिया गया। अस्पताल में एएसआइ की मां व स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। संजीव के मामा के लड़के प्रवेश ने बताया कि उनके भाई की किसी से रंजिश नहीं थी। न ही किसी धमकी आदी के बारे में संजीव ने बताया था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। रात तक हत्या के कारण का पता नहीं लग सका है।

2002 में हुए थे भर्ती, 2 बच्चे के थे पिता

संजीव का एक बेटा कनाडा में पढ़ रहा है और एक 16 वर्षीय बेटी है जो 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। संजीव 2002 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। वह कुरुक्षेत्र में तैनात थे। इससे पहले वह एनएच-1 और एनएच-4 पीसीआर पर भी तैनात रह चुके थे। बाद में उसकी पदोन्नति हुई और वर्तमान में संजीव क्राइम ब्रांच यमुनानगर में तैनात थे।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed