लखनऊ में केजरीवाल बोले-योगी का सीएम पद से हटना तय, स्वाती मालिवाल के मुद्दे पर साधी चुु्प्पी

लखनऊ, बीएनएम न्यूजः लखनऊ में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केजरीवाल ने एक बार फिर सीएम योगी को पद से हटाने का दावा किया। उन्होंने कहा- मैंने दिल्ली में जो कहा था उस पर किसी भी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई। सीएम योगी का पद से हटना अब लगभग तय है।

हालांकि, जब राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदलसूकी किए जाने पर सवाल किया गया तो अखिलेश यादव ने यह कहकर टाल दिया कि इससे भी ज्यादा जरूरी और मसले हैं। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरी तरह चुप्पी साधे रहे। उन्होंने कुछ नहीं बोला। इस बीच, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने माइक संभाला और भाजपा पर ही उलटे सवाल खड़े कर दिए।

अमित शाह को वारिस बनाएंगे मोदी

केजरीवाल ने कहा- जब मैंने यह कहा कि मोदी 75 साल की उम्र में इस्तीफा देंगे। क्योंकि उन्होंने ही यह नियम बनाया है। इस पर अमित शाह और भाजपा नेताओं के बयान आए, कहा कि वे आगे भी प्रधानमंत्री रहेंगे। मोदी अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी ने ये बात नहीं कही।

उन्होंने कहा-पीएम मोदी ने तय कर लिया है कि अमित शाह को वारिस बनाएंगे। इसके लिए 2-3 साल से लगे भी हैं। इसमें जो नेता बाधा बन सकता है। उन्हें हटा दिया गया। जैसे- शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे। अब एक ही शख्स बचे हैं, जो पीएम मोदी की राह का कांटा बन सकते हैं, वो हैं योगी आदित्यनाथ। उन्हें हटाने का मन बना लिया है। अगर चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें 2-3 महीने में हटा दिया जाएगा।

 जनता भाजपा को 140 सीटें भी नहीं देगीः अखिलेश बोले

अखिलेश यादव ने कहा- जो देश का माहौल है, भाजपा 4 चरणों में चारों खाने चित्त हो गई। अब वह स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि 143 सीटों से ज्यादा नहीं जीत रहे हैं। 140 करोड़ की जनता इनको 140 सीटों के नीचे पहुंचा देगी।

यह यूपी, दिल्ली और पंजाब की 99 सीटों पर ही उलझ के रह गए हैं। यहां सबसे बड़ी हार भाजपा की होने जा रही है। रोटी कपड़ा और मकान के साथ-साथ हम संविधान बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।भाजपा ब्रह्माण्ड की सबसे झूठी पार्टी है। इनके झूठ दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन अब जनता इनके झूठ को जान गई है और उन्हें स्वीकार नहीं किया जा रहा है।

स्वाती मालीवाल के मुद्दे पर भाजपा जवाब देः संजय सिंह

संजय सिंह ने मणिपुर से लेकर कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के मामले में भाजपा से जवाब देने के लिए कहा है। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमारा परिवार है। पार्टी ने अपना पक्ष रख दिया है। देश के जितने भी मुद्दे हमने उठाए हैं, उस पर पीएम और भाजपा को जवाब देना चाहिए। संजय ने कहा, स्वाति मालीवाल के मसले पर बीजेपी को जवाब देना चाहिए। जब स्वाति पहलवानों से मुलाकात करने जंतर-मंतर गई थीं तो उनके साथ बदसलूकी की गई है। भाजपा को इस पर जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः गृहमंत्री शाह से मिलीं श्रीकला, भाजपा का दामन थामने की चर्चा, जानें- क्या होगी धनंजय सिंह की भूमिका?

यह भी पढ़ें: जौनपुर सीट को लेकर पूर्व सांसद धनंजय सिंह का बड़ा ऐलान, जानें सपा या BJP किसे करेंगे समर्थन?

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed