Kisan Andolan: किसानों का ऐलान- हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में करेंगे भाजपा का विरोध, 3 अक्टूबर को देश भर में रोकेंगे ट्रेनें

दातासिंहवाला बॉर्डर पर महापंचायत में मौजूद किसान।

नरेंद्र सहारण, राजपुरा (पटियाला) : Kisan Andolan: दिल्ली कूच के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) vkSj किसान मजदूर मोर्चा की ओर 13 फरवरी से हरियणा से सटे पटियाला के शंभू और संगरूर जिले के खनौरी बार्डर पर दिए जा रहा धरना शनिवार को 200वें दिन में प्रवेश कर गया। किसानों के इस धरने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच जाने के बावजूद अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इसी बीच शनिवार को किसानों ने शंभू और खनौरी में जनसभा कर घोषणा की कि वे हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेगे। यही नहीं, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तीन अक्टूबर को देश भर में दो घंटे के लिए रेल रोको आंदोलन करेंगे। आने वाले समय में आंदोलन को तेज किया जाएगा। किसान एक सितंबर को यूपी के संभल , 15 सितंबर को उचाना व 22 सितंबर को पिपली में महापंचायत करेंगे। हरियाणा में आयोजित होने वाली महापंचायतों में पंजाब समेत कई राज्यों के किसान भाग लेंगे।

किसानों की की मांगों की अनदेखी करने का आरोप

शंभू और खनौरी में शनिवार को हुई जनसभा में किसान नेताओं ने केंद्र सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि सरकार किसानों और मजदूरों के बजाय कार्पोरेट घरानों को खुश करने के लिए उनके हित की नीतियां बना रही है। इसी कारण मजदूरी का समय आठ से बढ़ाकर 12 घंटे करने की योजना बनाई जा रही है।

किसान नेताओं ने कहा कि घोषणा की कि किसान मोर्चा हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेगा।उन्होंने कहा कि हरियाणा के गांव-गांव में जाकर पदाधिकारी 10 साल में भाजपा के किसान-मजदूर विरोधी कार्य के बारे में ग्रामीणों को बताया जा रहा है। इस अवसर पर बलदेव सिंह सिरसा, अभिमन्यु कोहाड़ ने महापंचायत को संबोधित किया। इसी के तहत 15 सितंबर को जींद के उचाना व 22 सितंबर को कुरुक्षेत्र के पीपली में बड़ी किसान रैलियां की जाएंगी।

14 को गगन चौक करेंगे जाम

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार आंदोलन स्थल पर बिजली, पानी, सफाई आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा रही है। अगर उनकी परेशानियों का हल नहीं हुआ तो 14 सितंबर को राजपुरा के गगन चौक पर जाम लगाया जाएगा।

किसानों की सुने केंद्र सरकार : विनेश फोगाट

शंभू और खनौरी में किसानों की जनसभा में पति के साथ पहुंचीं ओलिंपियन विनेश फोगाट ने केंद्र सरकार से किसानों की बात सुनने का आग्रह किया। विनेश फोगट ने कहा कि 200 दिन हो गए हैं जब से वे किसान यहां बैठे हैं। यह देखकर दुख होता है। वे सभी इस देश के नागरिक हैं। किसान देश को चलाते हैं। उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है। मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि वह किसानों की बात सुने। हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में फोगट ने कहा कि वह इस पर कुछ नहीं बोलेंगी। वह राजनीति पर बात नहीं करेंगी।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed