Kurukshetra News: नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, 8 माह की गर्भवती थी किशोरी, प्रेमी के शादी से इंकार करने पर निगला जहर

नरेन्द्र सहारण, कुरुक्षेत्र Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा इलाके के एक गांव में करीब साढ़े 15 साल की नाबालिग लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की। किशोरी करीब 8 महीने की गर्भवती थी। परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर गलत काम किया। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी 8 माह की गर्भवती थी।

8वीं पास थी किशोरी

 

लाडवा थाने में मृतका मां ने दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी करीब साढ़े 15 साल की बेटी 8वीं पास थी। 2 दिन पहले उसने उसे बताया था कि उसका एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसके उस लड़के के साथ शारीरिक संबंध है, जिससे वह गर्भवती हो गई है। शुक्रवार को उसकी बेटी ने बताया कि उसके प्रेमी ने उससे शादी करने से मना कर दिया है। वह जीना नहीं चाहती है। बाद में उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसकी सूचना उसने अपने तथाकथित पति को दी।

निजी अस्पताल में तोड़ा दम

लड़की के जहर खाने के बाद परिजन तुरंत उसे लेकर लाडवा के एक निजी अस्पताल में गए। यहां डॉक्टर ने जांच करके उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है।

8 माह की गर्भवती थी किशोरी

 

पुलिस ने महिला चिकित्सक सहित 2 चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। फॉरेन्सिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि किशोरी करीब 8 माह की गर्भवती थी। जहरीले पदार्थ से मां और उसके गर्भ में पल रही बेटी दोनों की मौत हो गई। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed