हिमाचल प्रदेश: मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कुल्लू में किया रोड शो

कुल्लू,बीएनएम न्यूज: देश की जनता ने अब मन बना लिया है और वह अब चोरों की सरकार को बिल्कुल भी सहन नहीं करेगी। कांग्रेस के सभी नेता चोर है और मंडी से कांग्रेस का जो प्रत्याशी है। वह खुद जमानत पर चल रहा है। यह बात मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत ने भुंतर में आयोजित रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा मंडल द्वारा भुंतर बाजार में एक रोड शो का आयोजन किया गया। जिसमें कंगना रनौत विशेष रूप से उपस्थित रही। इस दौरान कंगना ने कार्यकर्ताओं ने भी आम जनमानस से कंगना रनौत के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। वहीं, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह और भाजपा के नेता नरोत्तम ठाकुर भी इस रोड शो के दौरान मौजूद रहे।

कांग्रेस के सभी नेता चोर

 भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि मैंने आज तक किसी का पैसा नहीं खाया। मेरे सामने जो प्रत्याशी है वो जमानत पर बाहर है। ये चोरों की सरकार है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो जिस तरह से कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आते ही भाजपा के द्वारा खोले गए संस्थाओं को बंद किया था। उन सभी संस्थानों के ताले दोबारा से खोले जाएंगे।

कांग्रेस ने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया

 कंगना ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है और हर जगह पर भाजपा के पक्ष में लोग चुनावी मैदान में प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के नेता सिर्फ जनता को ठगने का काम कर रहे हैं और अब उनकी यह हरकत प्रदेश की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा को जनता का बहुमत मिलेगा और प्रदेश में भी जल्द सत्ता परिवर्तन होगा।

वही, कंगना रनौत ने सरवरी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वह केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों का प्रचार करें। ताकि देशभर में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता पर काबिज हो सके।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

यह भी पढ़ेंः राजकोट में गेम जोन में लगी भीषण आग,20 लोगो की मौत

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed