Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में यूपी के इन डेढ़ दर्जन सांसदों के टिकट काट सकती है बीजेपी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली/लखनऊ, BNM News: Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को बीजेपी पूरी तरह से जुटी हुई है। पार्टी ने उम्मीदवारों को नामों पर भी मंथन तेज कर दिया है. दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है. ऐसे में पार्टी का पूरा फोकस यूपी पर ही है। मिशन 80 को पूरा करने के लिए बीजेपी लगातार प्लान बना रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीजेपी 18 सांसदों के टिकट काट सकती है वहीं जातीय समीकरणों को देखते हुए कई नए चेहरों पर भी मंथन किया जा रहा है।

भाजपा की मिशन 80 के लिए रणनीति

 

लोकसभा चुनाव में 18 भाजपा सांसदों के टिकट कट सकते हैं। कई नए चेहरों को टिकट की संभावना है। कई मौजूदा सांसदों के टिकट पर सस्पेंस है। कुछ सांसदों की सीट बदली जा सकती है। यूपी की हारी सीटों को लेकर भी भाजपा ने अहम रणनीति बनाई है। कहा जा रहा है कि बीजेपी के सहयोगी अपना दल (S), सुभासपा और निषाद पार्टी को पांच से 6 सीटें गठबंधन में मिल सकती हैं। इनमें से भी एक-दो सीटों पर प्रत्याशी सहयोगी दलों के और चुनाव निशान बीजेपी का हो सकता है। इसके अलावा अभी रालोद से भी बात चल रही है। ऐसे में भाजपा 70- 74 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। आईए आपको बताते हैं कि वो कौन सी सीटें हैं जिन पर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

नए चेहरों पर दांव लगा सकती है बीजेपी

 

मीडिया रिपोर्ट और भाजपा सूत्रों के अनुसार, यूपी में जिन सीटों पर नए चेहरों को लेकर चर्चा हैं, उनमें पहला नाम सहारनपुर का जहां से बीजेपी के राघव लखनपाल की जगह नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है। इसके साथ ही बिजनौर सीट पर कुंवर भारतेंद्र सिंह की जगह नया जाट चेहरा हो सकता है। नगीना सीट से यशवंत सिंह की टिकट पर सस्पेंस है। बरेली से संतोष गंगवार के टिकट पर सस्पेंस है। नोएडा और गाजियाबाद से महेश शर्मा और रिटायर्ड जनरल वीके सिंह के टिकट पर सस्पेंस है। मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश कुमार की जगह नया चेहरा संभव हो सकता है। संभल सीट से परमेश्वर लाल सैनी की टिकट पर सस्पेंस है। अमरोहा से कंवर सिंह तंवर की टिकट पर सस्पेंस है। मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य की जगह नया उम्मीदवार संभव हो सकता है। रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह की टिकट पर सस्पेंस है। अंबेडकर नगर से मुकुट बिहारी वर्मा की जगह नया चेहरा संभव है। श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा की जगह नया चेहरा लाया जा सकता है। लालगंज से नीलम सोनकर की जगह नया चेहरा संभव है। वहीं घोसी से हरिनारायण राजभर की जगह नया उम्मीदवार संभव है। गाजीपुर से मनोज सिन्हा की जगह SBSP को सीट दी जा सकती है। जौनपुर से कृष्ण प्रताप सिंह की जगह SBSP या निषाद पार्टी को सीट मिल सकती है। इसके अलावा पीलीभीत से वरुण गांधी, सुल्तानपुर से मेनका गांधी और बदायूं से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का टिकट कट सकता है। वहीं, प्रदेश बीजेपी के नेता मेनका गांधी और वरुण गांधी को टिकट देने पक्ष में नहीं हैं।

इनका कट सकता है टिकट?

2019 में जीते 2024 में कट सकता है टिकट

कानपुर          सत्यदेव पचौरी          76 साल उम्र                    कट सकता है टिकट
बहराइच        अक्षयवर लाल           77 साल उम्र                    कट सकता है टिकट
बाराबंकी        उपेंद्र सिंह               नया चेहरा संभव
गाजियाबाद    जनरल वीके सिंह         73 साल उम्र                     टिकट कटने की संभावना
फिरोजाबाद    चंद्रसेन जादौन            73 साल उम्र                     कट सकता है टिकट
मेरठ           राजेंद्र अग्रवाल            73 साल उम्र                    कट सकता है टिकट
हाथरस        राजवीर दिलेर                                                कट सकता है टिकट
मथुरा         हेमा मालिनी               75 साल उम्र                     कट सकता है टिकट
बरेली        संतोष गंगवार              75 साल उम्र                     कट सकता है टिकट

इनके टिकट पर सस्पेंस?

पीलीभीत         वरुण गांधी
सुल्तानपुर        मेनका गांधी
बदायूं          संघमित्रा मौर्य

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed