Loksabha Election 2024: शिवराज विदिशा से, सिंधिया गुना से लड़ेंगे, MP के 24 भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय

भोपाल, BNM News: Loksabha Election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी है। मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों के लिए नाम सामने आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से उम्मीदवार बनाया गया है। 13 सांसदों को रिपीट किया गया है। वहीं, 11 सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। जिन पांच सांसदों ने विधानसभा का चुनाव जीता था, उन सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। इसी तरह छह सांसदों के टिकट काटे गए हैं।

13 सांसदों को रिपीट किया गया

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 195 सीटों के नामों पर मुहर लगी है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव हारे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मंडला और गणेश सिंह को सतना से फिर टिकट दिया है। इसी तरह 13 सांसदों का टिकट रिपीट किया है। भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जगह आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है। खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव हारे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी को दमोह से टिकट दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इस बार भी खजुराहो से चुनाव लड़ेंगे।

सिंधिया को हराने वाले केपी यादव का टिकट कटा

2019 के लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। सिर्फ छिंदवाड़ा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने कांग्रेस को जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की थी। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के टिकट पर हारे थे। उन्हें हराने वाले केपी यादव का टिकट काटकर सिंधिया पर भरोसा जताया गया है। गुना संसदीय सीट सिंधिया परिवार की परंपरागत सीट रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद भी इस सीट पर तीन बार सांसद रहे हैं।

पांच सीटों पर नाम होल्ड

मध्य प्रदेश में भाजपा ने इंदौर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, धार और उज्जैन सीटों पर उम्मीदवार फिलहाल तय नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं। ये नाम बाद में घोषित किए जाएंगे।

संसदीय सीट   2024 के भाजपा प्रत्याशी

मुरैना                      शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड (अजा)             संध्या राय
ग्वालियर                  भारतसिंह कुशवाह
गुना                       ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर                      लता वानखेड़े
टीकमगढ़ (अजा)        वीरेंद्र कुमार खटीक
दमोह                      राहुल लोधी
खजुराहो                   विष्णुदत्त शर्मा
सतना                      गणेश सिंह
रीवा                       जनार्दन मिश्रा
सीधी                      डॉ. राजेश मिश्रा
शहडोल (अजजा)        हिमाद्री सिंह
जबलपुर                   आशीष दुबे
मण्डला (अ.ज.जा.)     फग्गनसिंह कुलस्ते
बालाघाट                  ढाल सिंह बिसेन
होशंगाबाद                 दर्शनसिंह चौधरी
विदिशा                    शिवराज सिंह चौहान
भोपाल साध्वी             आलोक शर्मा
राजगढ़                     रोडमल नागर
देवास (अजा)             महेंद्र सिंह सोलंकी
उज्जैन (अजा)            अनिल फिरोजिया
मंदसौर                     सुधीर गुप्ता
रतलाम (अजजा)         अनिता नागर सिंह चौहान
धार (अजजा)             छतरसिंह दरबार
इन्दौर                       शंकर लालवानी
खरगौन (अजजा)          गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
खण्डवा                     ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल (अजजा)            दुर्गादास उइके

 

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी, राजनाथ और स्मृति ईरानी… भाजपा की पहली लिस्ट में यूपी से ये 51 नाम

यह भी पढ़ेंः गौतम गंभीर के बाद अब भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने भी राजनीति को कहा अलविदा

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed