हरियाणा में बड़ा हादसा, 8 लोग दबे, 2 महिलाओं की मौत, रमजान के चलते कर रहे थे खुदाई

yamuna nagar accident

नरेन्द्र सहारण, यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर मिट्टी की ढांग गिरने से आठ लोग दब गए हैं, जिनमें से तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि पांच अन्य घायल हैं। फिलहाल, बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। घायल बच्चे और दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के साढौरा का यह मामला है। रमजान का महीने चल रहा है। ऐसे में घरों की रंगाई-पुताई के अलावा, रेनोवेशन का काम कर रहे है। साढौरा के आठ लोग इसी के चलते मिट्टी लाने गए थे। इन लोगों में दो बच्चे, पांच महिलाएं और एक शख्स शामिल था। इस दौरान खुदाई के दौरान ढांक बैठ गई और सभी लोग नीचे दब गए। आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों ने लोगों को मिट्टी के नीचे से बाहर निकाला।

घायलों के परिजन एक युवक ने बताया कि कुल आठ लोग मिट्टी लाने के लिए गए थे। इस दौरान मिट्टी की ढांग बैठ गई और ये सभी दब गए। इस दौरान राहत और बचाव शुरू किया और फिर लोगों को निकाला गया। उन्होंने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है। घायल बच्चों और अन्य लोगों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। घटना की जांच के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

यह भी पढ़ेंः Congress Manifesto: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 25 गारंटी पर खेला दांव

यह भी पढ़ेंः अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे रॉबर्ड वाड्रा! जानें- अपनी उम्मीदवारी पर क्या कहा

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed