Rajgarh News: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी;13 लोगों की मौत

राजगढ़, बीएनएम न्यूजः मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। कलेक्टर ने इसकी पुष्टि की है। हादसे में 16 लोग घायल भी हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। हादसे में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर आए लगभग 30 बराती राजगढ़ जिले कुलामपुरा गांव आ रहे थे। तभी पिपलोदी चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसे का शिकार हो गए। ट्राली के नीचे दबने के कारण चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

राष्ट्रपति ने घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद करने पहुंचे। घटनास्थल के नजदीकी ग्राम कासी के सरपंच प्रतिनिधि राजेश तंवर ने बताया कि हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हम लोग मदद को पहुंचे। ट्रॉली में 25-30 लोग थे, सभी दब गए थे। हमने कोशिश की पर लोगों को निकाल नहीं सके।

बाद में प्रशासन की मदद से जेसीबी बुलाई गई, जिसने ट्रॉली को उठाया फिर लोगों को निकाला जा सका। दस से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

15 लोग घायल, दो गंभीर

राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि राजस्थान से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कुछ बराती राजगढ़ जिले में आ रहे थे। बॉर्डर के पास ट्रैक्टर पलटा है। अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 15 लोग घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो लोगों की गंभीर स्थिति थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर भोपाल रेफर किया है। घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है। हरसंभव सहायता दी जा रही है।

उल्टी हो गई ट्रॉली, जेसीबी से दबे लोगों को निकाला

हादसा कितना भयावह था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रॉली पूरी उल्टी हो गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए। जेसीबी से ट्रॉली को सीधा कर उसके नीचे दबे लोगों को निकाला गया।

बाराती ममता बोली- ड्राइवर ने शराब पी रखी थी

बारात में शामिल ममता नाम की महिला ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 से 40 लोग सवार थे। बारात राजस्थान के मोतीपुरा से आ रही थी। ममता ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद लोग उसके नीचे दब गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से लोगों को निकाला गया।

हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ के पीपलोदी में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed