Mandi Loksabha Seat: चुनाव की तिथि करीब आते ही विक्रमादित्य सिंह व कंगना रनौत के बीच तीखी हुई जुबानी जंग

मंडी, बीएनएम न्यूज : Mandi Loksabha Seat: हिमाचल प्रदेश में चार जून को होने वाले लोकसभा की चार सीटों व विधानसभा की छह सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार जोरों पर है। चुनावी सभा में लोगों को साधने के लिए नेता कई तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र पर भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों में बयानबाजी व्यक्तिगत हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर लगातार व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं। कभी कंगना पर गोमांस खाने का आरोप लगाते हैं तो कभी मुंबई की टूरिस्ट कहते हैं। विक्रमदित्य ने मंडी जिले के द्रंग में कहा कि कंगना जिन मंदिरों में गई हैं उनकी सफाई यानी शुद्धिकरण करना होगा। विक्रमादित्य ने मंदिरों के शुद्धीकरण करने की बात कहते हुए देव नीति का हवाला दिया था।

राजनीति में देवी-देवताओं को नहीं घसीटें

विक्रमादित्य के इस बयान के बाद जिला कारदार संघ कुल्लू के प्रधान दोत राम ने कहा कि देवनीति से जुड़े लोगों ने ऐसी शिकायत नहीं की है। यह राजनीतिक बयान है। सर्व देवता सेवा समिति मंडी के प्रधान शिवपाल शर्मा ने कहा कि राजनीति में देवी-देवताओं को नहीं घसीटना चाहिए। भगवान श्री रघुनाथ के छड़ीबरदार एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने यह बात किस परिदृश्य से कही है, वही बेहतर बता सकते हैं। सबको ऐसी बातों से परहेज करना चाहिए।

हिमाचल की बेटियों का अपमान किया

कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने मुझे अपवित्र कहकर हिमाचल की बेटियों का अपमान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह कहते थे कि कंगना रनौत हिमाचल की शान हैं, अगर वह आज जीवित होते तो विक्रमादित्य सिंह की इतनी हिम्मत नहीं होती कि मुझे अपशब्द कहते। कंगना ने कहा कि मां-बेटे को सत्ता की भूख है। विक्रमादित्य सिंह की चुनाव में जमानत जब्त होगी। हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी व शिमला के अलावा छह विधानसभा क्षेत्रों धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, कुटलैहड़, गगरेट व लाहुल स्पिति में उपचुनाव हो रहा है। हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पांचवीं बार मैदान में हैं। पहली बार संसदीय चुनाव में उतरे कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा कांगड़ा सीट पर पसीना बहा रहे हैं। कंगना, अनुराग व आनंद शर्मा के कारण तीन संसदीय क्षेत्रों पर सबकी नजर टिकी है।

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed