मनोज कुमार सिंह बनाए गए यूपी के मुख्य सचिव, दुर्गा शंकर मिश्रा को नहीं मिला सेवा विस्तार

लखनऊ, बीएनएम न्यूजः उत्तर प्रदेश को नया मुख्य सचिव (CS) मिल गया है। योगी के पसंदीदा अफसर मनोज सिंह को मुख्य सचिव बनाया गया है। दुर्गा शंकर मिश्र को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला। आज उनके कार्यकाल का आखिरी दिन है। सूत्रों के मुताबिक, मनोज सिंह दोपहर में मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। पिछले दो बार से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के लिए मनोज कुमार सिंह का नाम केंद्र भेजा जाता रहा है, लेकिन इस बार केंद्र की तरफ से भी मंजूरी दे दी गई है।

मुख्य रूप से बिहार के रहने वाले मनोज कुमार सिंह जन्म 25 जुलाई 1965 को हुआ था। वे उत्तर प्रदेश के ईमानदार अफसर में शामिल हैं। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में सेवा देने वाले सबसे वरिष्ठ IAS अधिकारी है। 2017 से ही उन्हें मुख्य सचिव बनाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन केंद्र से मंजूरी नहीं मिल रही थी। इस बार केंद्र से भी मंजूरी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री के चहेतों में नाम शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चहेतों में सबसे पहला नाम मनोज कुमार सिंह का ही आता है। यही कारण है कि प्रदेश में जहां एक तरफ APC की कमान उन्हें दी गई। वहीं, IIDC के अध्यक्ष और पंचायती राज के अपर मुख्य सचिव की भी जिम्मेदारी इन्होंने निभाई है।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed