खरक पांडवा मे स्थापित हुआ शहीद भीष्म सिंह सहारण स्मारक, प्रतिमा का किया गया अनावरण।

नरेन्द्र सहारण कलायत

शहीदो की चिताओ पर लगेंगे हर बरस मेले,

वतन पर मिटने वालो का यही निशान होगा |

 

मात्र 20 वर्ष की अल्पायु में खरक पांडवा के युवा नौजवान भीष्म सहारण ने अपने फर्ज को समर्पित होकर देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। आज शाहिद भीष्म सहारण की शहादत वाले दिन उनकी यादगार प्रतिमा स्थापित गांव के शासकीय विद्यालय में की गई। प्रतिमा का अनावरण जिला परिषद वाइस चेयरमैन फौजी कर्मवीर, सरपंच खरक पांडवा सुनीता देवी, कलायत पार्षद विजेंद्र सहारण कौलेखां, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सुरेश सहाराण व समस्त ग्राम खरक पांडवा द्वारा की गई। इस मौके पर भूत पूर्व सैनिक संगठन के सभी भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे। ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सुरेश सहारण ने बताया कि मात्र 20 वर्ष की आयु में  भारतीय सेना को सेवाएं देना शुरू कर दिया था। सेवा काल 2 वर्ष की अवधि के भीतर ही भीष्म ने देश के लिए शहादत दी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के माध्यम से खरक पांडवा की माटी के लाल शहीद भीष्म सिंह समस्त देशवासियों ग्राम वासियों के दिलों में जीवांत रहेंगे। स्मारक के माध्यम से युवाओं को प्रेरणा मिलती रहेगी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान शहिद की माता रति देवी को सम्मानित किया गया। पर्अतीमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे भूतपूर्व सैनिकों को ग्राम खरक पांडवा की खेल कमेटी, शहीद भगत सिंह युवा खेल समिति द्वारा मेडल पहना कर सम्मानित किया।

 

शाहिद भीष्म सिंह की याद में करवाई जाती है खेल प्रतियोगिता

शहीद भगत सिंह खेल समिति खरक पांडवा द्वारा शाहिद भीष्म सिंह सहारण की याद में खेलों का आयोजन करवाया जाता है। आयोजन समिति के आयोजन प्रबंधक सुरेंद्र व अशोक ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह गत वर्ष भी खेल का आयोजन शहीद भीष्म सिंह के शहादत वाले दिन 22 फरवरी को करवाना इस बार भी तय हुआ था, किंतु बरसात के कारण खेल को स्थगित कर आगे शुष्क मौसम के दौरान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहीद भीष्म को खेलों का बहुत शौंक था वे अपने गांव में एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में जाने जाते थे।उन्हीं की स्मृतियों को जीवंत करने के लिए उनकी शहादत दिवस पर खेलों का आयोजन करवाया जाता है।

 

 

प्रतिमा की देखरेख की ग्राम पंचायत करेगी।

ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता देवी ने कहा कि प्रतिमा की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत खरक पंडवा की होगी। सफाई से लेकर प्रतिमा की सुरक्षा तक का जिम्मा ग्राम पंचायत व ग्राम युवा करेंगे। प्रतिमा अनावरण के दौरान कर्मवीर फौजी वाइस चेयरमैन जिला परिषद कैथल, विजेंद्र सहारण कोलेखा पार्षद कलायत, सुनीता देवी सरपंच ग्राम पंचायत खरक पंडवा, सुरेश सहारण पंचायत प्रतिनिधि, सुरेंद्र,अशोक संदीप ,गुरनाम, गंगादयाल, खरक पांडवा विद्यालय के बच्चे वह समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

You may have missed