मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम: मुख्यमंत्री ने अफसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया, कार्यक्रम में IAS-IPS अधिकारी हुए शामिल

नरेंद्र सहारण, करनाल। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान गुरुग्राम (हिपा) की ओर से बुधवार को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के हर्षवर्धन सभागार में मिशन कर्मयोगी हरियाणा कार्यक्रम के तहत नैतिकता सम्मेलन (एथिक्स कॉन्क्लेव) आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। साथ ही गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हरियाणा के सीनियर आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और एचसीएस स्तर के करीब 361 अधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त ने एचपीए मधुबन से आईजी डॉ. राजश्री सिंह, एसपी करनाल शशांक कुमार सावन, मधुबन से एसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, गुरुग्राम (हिपा) मिशन कर्मयोगी हरियाणा प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ये कार्यक्रम 20 नवंबर 2023 से शुरू हुआ था।

कार्यक्रम का उद्देश्य शासन में नैतिक व्यवहार, मूल्यों और सिद्धांतों के महत्व को सुदृढ़ करना

प्रशिक्षण पाठ्यक्रम मिशन कर्मयोगी हरियाणा (एमकेएच) का उद्देश्य हरियाणा सरकार के सभी कर्मचारियों और हित धारकों के साथ शासन में नैतिक व्यवहार, मूल्यों और सिद्धांतों के महत्व को सुदृढ़ करना है। हरियाणा सरकार अपने तीन लाख से अधिक कर्मचारियों के नैतिक प्रशिक्षण के लिए मिशन कर्मयोगी हरियाणा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। यह किसी राज्य के सभी अधिकारियों को शामिल करने वाला पहला नैतिक प्रशिक्षण है। हरियाणा को देश में नैतिकता प्रशिक्षण में अग्रणी बनाया जा रहा है। हरियाणा के भविष्य के लिए तैयार, ईमानदार और नागरिक केंद्रित प्रशासन के इरादे को स्थापित करेगा।

दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे सीएम

 

सीएम मनोहर लाल करनाल दौरे के बाद देर रात नई दिल्ली में हरियाणा भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सीएम जनशताब्दी से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन से वह सड़क मार्ग से भाजपा के वरिष्ठ नेता डीडी शर्मा के निवास पर पहुंचे। भाजपा नेताओं से मिलने के बाद 11 बजे वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद वह कुरुक्षेत्र से हेलीकॉप्टर से करनाल के मधुबन में पहुंचे। हेलीपेड से एचाईपीए ऑडिटोरियम तक वह फिर सड़क मार्ग का प्रयोग किया। वह एचआईपीए द्वारा आयोजित एथिक्स कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसके बाद वह मधुबन से फिर हेलिकॉप्टर में सवार हुए और करनाल में ही एविएशन क्लब तक की हेलिकॉप्टर राइड का आनंद लिया।

 

You may have missed