तीसरी बार मोदी सरकार में हरियाणा से 2 मंत्री संभव: राव इंद्रजीत की मजबूत दावेदारी, कृष्णपाल की होगी छुट्‌टी; मनोहर लाल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में

Manohar Lal Rao Inderjit

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। केंद्र सरकार में तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली एनडीए सरकार बनने जा रही है। 9 जून को नई सरकार का संभावित शपथग्रहण है। इसमें हरियाणा से 2 कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें राव इंद्रजीत सिंह को दोबारा मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इसके लिए राव इंद्रजीत सिंह दिल्ली में डेरा डाल चुके हैं। हालांकि, फरीदाबाद से जीते कृष्णपाल गुर्जर के दोबारा मंत्री बनने की उम्मीद कम नजर आ रही हैं।

अहीरवाल बेल्ट में 14 सीटों पर राव का दबदबा

राव इंद्रजीत सिंह की मंत्रिमंडल में दावेदारी इसलिए मजबूत हैं, क्योंकि वे अहीरवाल बेल्ट के बड़े नेता हैं। दक्षिणी हरियाणा की 14 विधानसभा सीटों पर राव का प्रभाव रहा है। पिछले तीन लोकसभा चुनाव में दक्षिणी हरियाणा में बीजेपी को अच्छी बढ़त मिली हैं। इस बार भी राज बब्बर जैसे कांग्रेस नेता को राव इंद्रजीत सिंह ने हरा दिया। वे छठी बार सांसद बने। ऐसे में राव इंद्रजीत सिंह को बाहर कर भाजपा दक्षिणी हरियाणा की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती।

इन चेहरों पर है चर्चा

वहीं हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में हैं। भाजपा उन्हें जेपी नड्‌डा की जगह ये जिम्मेदारी सौंप सकती है। हालांकि उनको राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने की चर्चा भी तेज है। नहीं ता उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया जा सकता है। चूंकि हरियाणा में 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यहां से चुने गए सांसदों को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारियां मिलनी तय मानी जा रही हैं। कृष्णपाल गुर्जर की जगह भिवानी-महेंद्रगढ़ से जाट चेहरे चौधरी धर्मबीर सिंह या कुरूक्षेत्र से जीतने वाले नवीन जिंदल को जगह मिल सकती है।

अहीरवाल बेल्ट में 14 सीटों पर राव का दबदबा

राव इंद्रजीत सिंह की मंत्रिमंडल में दावेदारी इसलिए मजबूत हैं, क्योंकि वे अहीरवाल बेल्ट के बड़े नेता हैं। दक्षिणी हरियाणा की 14 विधानसभा सीटों पर राव का प्रभाव रहा है। पिछले तीन लोकसभा चुनाव में दक्षिणी हरियाणा में बीजेपी को अच्छी बढ़त मिली हैं। इस बार भी राज बब्बर जैसे कांग्रेस नेता को राव इंद्रजीत सिंह ने हरा दिया। वे छठी बार सांसद बने। ऐसे में राव इंद्रजीत सिंह को बाहर कर भाजपा दक्षिणी हरियाणा की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती।

मनोहर लाल मोदी के पुराने साथी, संगठन का अनुभव

मनोहर लाल करनाल से सांसद चुने गए हैं। भाजपा ने चुनाव से पूर्व अचानक उन्हें हरियाणा सीएम की कुर्सी से हटा लोकसभा टिकट दी थी, जिसमें उन्होंने चुनाव जीतकर अपनी काबिलियत साबित की। उन्होंने पूरे प्रदेश में भाजपा के लिए प्रचार किया। मनोहर लाल नरेंद्र मोदी की गुडबुक में शामिल हैं। वे मोदी के पुराने साथी रह चुके हैं।

3 दशक से ज्यादा संगठन का अनुभव

खुद मोदी ने चुनाव से पहले गुरुग्राम में कहा था कि जब वे हरियाणा में थे तो मनोहर लाल के साथ बाइक पर रोहतक से गुरुग्राम आते थे। इसके अलावा मनोहर लाल को संगठन का भी बड़ा अनुभव है। वह 2014 में ही विधायक का चुनाव लड़े। इससे पहले करीब 3 दशक से ज्यादा वक्त तक उन्होंने संगठन का काम किया। इस वजह से उनको अध्यक्ष बनाने की चर्चा है। चुनाव में जीत के बाद वे दिल्ली जाकर जेपी नड्‌डा और अमित शाह से भी मिल चुके हैं। उनको सरकार में लेने की भी पैरवी हो रही है। इसके लिए उनके साढ़े 9 साल हरियाणा में सरकार चलाने के अनुभव का हवाला दिया जा रहा है।

बहुमत न मिलने से कटेगा कृष्णपाल का पत्ता

फरीदाबाद से लगातार तीसरी बार जीते कृष्णपाल मोदी सरकार में दोनों बार मंत्री रहे। मगर, इस बार उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद कम है। कृष्णपाल ने भले ही 1 लाख, 72 हजार 914 के अंतर से जीत दर्ज कर ली, लेकिन भाजपा के पूर्ण बहुमत में नहीं आने की वजह से इस बार गठबंधन सहयोगियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है।  यही वजह है कि कृष्णपाल गुर्जर को तीसरी बार मंत्री पद देने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने भी अभी तक कोई विचार नहीं किया है।

विधानसभा चुनाव के कारण लग सकता है धर्मबीर का नंबर

कृष्ण पाल गुर्जर को मंत्रीपद न देने के बाद भी हरियाणा को भाजपा नेतृत्व नजरअंदाज नहीं कर सकता। जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा भिवानी-महेंद्रगढ़ से तीसरी बार जीतने वाले चौधरी धर्मबीर को मंत्री बना सकती है। धर्मबीर सिंह बड़े जाट चेहरे हैं। अभी राज्य में भाजपा सरकार में बड़े स्तर पर जाटों का प्रतिनिधित्व कम है। वहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के 5 सीटें हारने में जाटों की नाराजगी बड़ी वजह बनी हुई है। भाजपा उसे साध सकती है।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed