MP Chunav Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में भाजपा 161, कांग्रेस 66 सीट पर आगे, केंद्रीय मंत्री तोमर और कुलस्ते मतगणना में पीछे

भोपाल, BNM News: Madhya Pradesh Chunav Result 2023 LIVE: मध्य प्रदेश की राजनीति में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण होने है। 230 सीट वाले विधानसभा के चुनाव का आज नतीजा आएगा। शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रचंड बहुमत लेते दिख रही है। एक तरफ सत्तारूढ़ भाजपा है तो दूसरी तरफ 5 साल पहले चुनाव के बाद सरकार बनाने वाली कांग्रेस (बाद में गिर गई थी)।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर प्रतीत हो रही है लेकिन केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते मतगणना में पीछे हैं।निर्वाचन आयोग के आंकडों के अनुसार भाजपा 161, कांग्रेस 66 सीट पर आगे है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आठवें दौर की गिनती के बाद मुरैना जिले की दिमनी सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के बलवीर सिंह दंडोतिया से 1,667 मतों के अंतर से पीछे हैं। मध्य प्रदेश में वोटों की काउंटिंग की पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ते रहिए… bharatnewmedia.com

MP Chunav pohri Result 2023 LIVE: जानें- शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा

मध्यप्रदेश में भाजपा की यह शानदार विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति असीम श्रद्धा और अकाट्य विश्वास तथा उन्होंने जो यहां सभाएं की और जनता से अपील की, वह जनता के दिलों को छू गयी और उसी के कारण यह परिणाम आ रहे हैं। डबल इंजन की सरकार, दिल्ली में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो काम किया, उसे हमने यहां इम्प्लीमेंट किया और यहां जो योजनाएं बनीं, लाड़ली लक्ष्मी से लेकर लाड़ली बहना तक का जो अद्भुत सफर तय किया, गरीबों, किसानों, भांजे-भांजियों के लिए जो काम हुए, वो भी जनता के दिल को छू गये। अमित शाह की अचूक रणनीति, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री के साथ हमारे साथी कार्यकर्ता व पूरी टीम जुटी रही और भूपेंद्र यादव, शिवप्रकाश व अश्विनी वैष्ठव के मार्ग ने जो मार्गदर्शन किया, उससे चुनाव अभियान को सही गति और दिशा मिली, इसलिए मैंने पहले भी कहा था कि हम शानदार सफलता प्राप्त करेंगे।

MP Chunav pohri Result 2023 LIVE: मंत्री सुरेश राठखेड़ा पोहरी से 3549 मतों से पीछे

शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह से 3549 मतों से पीछे। कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह आगे। पंधाना – कांग्रेस रुपाली बारे 1704 वोट से आगे। खण्डवा – भाजपा कंचन तन्वे 1000 वोट से। मांधाता – भाजपा नारायण पटेल 2049 वोट से आगे।

MP Chunav Tikamgargh Results LIVE: उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह खरगापुर से पीछे

टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती चंदा सिंह से 1300 वोटो से पीछे। शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह 3500 मतों से आगे।

MP Chunav Result News: कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान अपनी-अपनी सीट से आगे

शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन डाक मत पत्रों की गिनती में 2322 मतों से आगे, कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान अपनी-अपनी सीटों पर आगे हैं। बुदनी सीएम शिवराज 3023 वोट से आगे। आष्टा से कांग्रेस कमल सिंह 241 वोट से आगे। इछावर से कांग्रेस शैलेन्द्र पटेल 542 से आगे। सीहोर से बीजेपी सुदेश राय 1200 से आगे। दतिया सीट से प्रदेश के मौजूदा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे चल रहे हैं। यह बीजेपी की प्रमुख सीटों में शामिल है। हालांकि, अभी शुरुआती रुझान है। बाजी किस ओर पलटती है कुछ देर में साफ हो सकेगा।

MP Chunav Result 2023: मध्य प्रदेश रुझानों में भाजपा का शतक

मध्य प्रदेश रुझानों में बीजेपी का शतक पूरा हो गया है। वह बहुमत से काफी करीब दिख रही है तो कांग्रेस भी अधिक पीछे नहीं है। अब देखने वाली बात यह है कि यही अंतर बरकरार रहता है या आखिरी मोमेंट पर कोई खेल होता है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed