MP Road Accident: गोद भराई से लौट रहे पिकअप वाहन का एक्सीडेंट, मध्य प्रदेश के डिंडौरी में 14 लोगों की मौत

भोपाल, BNM News: डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा शाहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे में घायलों का शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण देवरी गांव के हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा बिछिया चौका के पास हुआ। सभी यात्री पिकअप गाड़ी MP-20 GB-4146 में बैठे थे। 14 मृतकों में नौ पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। 21 घायलों में नौ पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया था, उनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई।

मृतकों में मदन सिंह (पिता बाबूलाल आर्मो, 45 वर्ष, निवासी अम्हाइ देवरी), पीतम (पिता गोविंद बरकड़े 16 वर्ष निवासी पोंडी माल), पुन्नू लाल (पिता राम लाल 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), महदी बाई (पति विश्राम 35 वर्ष सजानिया जिला उमरिया), सेम बाई (पति रमेश 40 वर्ष अम्हाइ देवरी), लाल सिंह (पिता भानु 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), मुलिया (पति ढोली 60 वर्ष अम्हाइ देवरी), तितरी बाई (पति कृपाल 50 वर्ष निवासी धमनी जिला उमरिया), सावित्री (पति नानसाय 55 वर्ष पोंडी जिला उमरिया), सरजू (पिता धनुआ 45 वर्ष अम्हाइ देवरी), सम्हर (पिता फगुआ 55 वर्ष पोंडी), महा सिंह (पिता सुखलाल 72 वर्ष पोंडी), लाल सिंह (पिता नानसाय 27 वर्ष पोंडी) किरपाल (पिता सुकाली 45 वर्ष अम्हाइ देवरी- रेफर के दौरान मौत) शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार, ईडी की टीम पर हमले के बाद से था फरार

यह भी पढ़ेंः जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा-दिल्ली मेन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed