UP CM Yogi Threat: सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाली मुस्लिम महिला गिरफ्तार, जानें- कौन है फातिमा?

मुंबई, बीएनएम न्यूजः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने की आरोपी महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी के मुताबिक महिला की पहचान 24 वर्षीय फातिमा खान के रूप में हुई है। फातिमा उल्लहासनगर की रहने वाली हैं।
फातिमा के पिता एक फर्नीचर के कारोबारी हैं। वहीं आरोपी महिला ने बीएससी इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी से बीएससी किया है।पुलिस का कहना है कि महिला पढ़ी लिखी है लेकिन उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।
बता दें कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप पर अननोन नंबर से एक संदेश मिला था। इसमें कहा गया था कि अगर आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनका भी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह संदेश फातिमा खान के नंबर से आया था।
मुंबई पुलिस मामले की कर रही जांच
मुंबई एंटी टेररिजम स्क्वॉड ने पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि 20 नवंबर में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी प्रचार करने पहुंचने वाले हैं।
इसी महीने 12 तारीख को एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। वह अपने विधायक बेटे के कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तभी शूटरों ने उनपर गोली चला दी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
सीएम योगी को कई बार मिली धमकी
इसी साल सीएम योगी को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। बीते दिनों किसी ने डायल 112 पर फोन करके धमकी दी थी। इसके बाद ट्विटर और फेसबुक पर भी सीएम योगी को धमकी दी गई। यूपी पुलिस ने कुछ ही दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक शख्स ने फेसबुक पर धमकी दी थी और उसे फुलवारिया शरीफ में गिरफ्तार किया गया था।
कई नेताओं को मिल चुकी है धमकियां
बता दें, बीते दिनों NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्याकांड बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर हुआ था। हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, उनकी मौत हो गई। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अधिकारियों ने यूपी और हरियाणा के शूटर्स को भी गिरफ्तार किया है।
इससे पहले बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेते हुए जान की धमकी दी गई थी। इसमें उन्हें सलमान खान मामले से दूर रहने को कहा गया था। उधर, धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन