नायब सिंह सैनी ने ली सीएम पद की शपथ, मनोहर लाल के छूए पैर, समारोह में नहीं पहुंचे अनिल विज

Haryana-CM-2024-03-ceab0a7c128cb4a58bae2660e94e5437

नरेंद्र सहारण. चंडीगढ़: Haryana New CM Naib Singh Saini: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की जनता को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम को हरियाणा के राजभवन में सीएम पद की शपथ ले ली है। नायब सिंह ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। हरियाणा को 56 साल बाद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से नायब सिंह सैनी के रूप में मुख्यमंत्री मिला है। प्रदेश में पांच दशक से अधिक समय के बाद दूसरी बार नायब सैनी के रूप में अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

वहीं इससे पहले आज मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। नायब सैनी को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शपथ दिलाई। शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने मनोहर लाल के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। इस दौरान कंवर पाल गुर्जर ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। खट्टर सरकार में कंवर पाल गुर्जर शिक्षा मंत्री थे।

वहीं मूलचंद शर्मा को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राजभवन में मूलचंद शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह भी कैबिनेट मंत्री बने हैं। बता दें, नायब सैनी ने नायब सिंह ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। वहीं इससे पहले आज मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जेजेपी के चार विधायक जोगीराम सिहाग, ईश्वर सिंह, देवेंद्र बबली और रामनिवास सूरज खेड़ा शामिल हुए। नायब सैनी के साथ कंवरपाल गुर्जर और मूलचंद शर्मा ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। मूलचंद शर्मा फरीदाबाद के हैं और खट्टर सरकार में परिवहन मंत्री थे।

ज्ञात हो कि पहली नवंबर 1966 को हरियाणा अस्तित्व में आया था। 1967 में पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग से राव बिरेंद्र सिंह ने सूबे के दूसरे मुख्यमंत्री और ओबीसी वर्ग के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। तब से लेकर वर्ष 2014 तक अलग-अलग समुदाय के मुख्यमंत्री बने, लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग का कोई व्यक्ति सीएम पद की कुर्सी तक नहीं पहुंचा। नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने ओबीसी का भरोसा जीतने की कोशिश की है। मध्य प्रदेश में मोहन लाल यादव के बाद हरियाणा दूसरा ऐसा राज्य है, जहां भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग से मुख्यमंत्री दिया है।

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण के दौरान अनिल विज अंबाला में मौजूद थे। जानकार बताते हैं कि आज जब विधायक दल की बैठक में नायब सैनी के नाम का ऐलान हुआ तो अनिल विज नाराज होकर फौरन बैठक से चले गए।

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed