नायब सैनी ने ली विधायक पद की शपथ: बोले- कांग्रेस झूठ बोल लोकसभा चुनाव जीती, राज्य में फिर भाजपा बनाएगी सरकार

नायब सैनी।

नरेंद्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नए विधायक के रूप में शपथ ले ली। गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि नायब सैनी ने करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव बड़े अंतर से जीता है। यह सीट पूर्व सीएम मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। कार्यक्रम के बाद नायब सैनी ने दावा किया कि आने वाले अक्टूबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

कांग्रेस ने झूठ की दम पर लोकसभा चुनाव जीता

सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा की बुधवार को विधायक दल और मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में सामने आया है कि कांग्रेस ने झूठ के दम पर चुनाव जीतने का काम किया है। कांग्रेस ने चुनाव में झूठ का सहारा लिया है। कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए डॉ अंबेडकर को अपमानित किया। कांग्रेस ने संविधान को अपमानित करने का काम किया है। जबकि भाजपा ने हमेशा ही अंबेडकर जी को सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सालों में गरीबी हटाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी को करनाल से विधायक पद की शपथ दिलाते विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता। - Dainik Bhaskar

साढ़े 9 सालों की सरकार में कोई भ्रष्टाचार दिखाई नहीं दिया

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल की साढ़े 9 सालों की सरकार में भ्रष्टाचार दिखाई नहीं दिया। कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, डुडाराम, सत्यप्रकाश जरवाता, लीलाराम गुर्जर, बागी जजपा विधायक देवेंद्र बबली के अलावा मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक रामकुमार कश्यप भी मौजूद रहे।

हरियाणा में हमारे पास बहुमत

सैनी ने कहा कि हरियाणा में हमारी सरकार बहुमत में है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस से ज्यादा भाजपा का वोट प्रतिशत मिले हैं। सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार लोगों तक प्राथमिकता के आधार पर लाभ पहुंचाएंगी। हमारी डबल इंजन की सरकार ने लोगों को रहने के लिए छत दी है। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में कई विभागों की बैठक कर दिल्ली रवाना हो जाएंगे। वहां वह 7 जून को भाजपा शासित राज्यों की मुख्यमंत्री परिषद की बुलाई बैठक में हिस्सा लेंगे।

अंबाला में शुरू किया सफर

नायब सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिजापुर माजरा में हुआ। उन्होंने बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बीआर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री ली। इसके बाद राजनीति के मैदान में उतरे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे सैनी को भाजपा के संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वह 1996 से हरियाणा भाजपा के संगठन में काम करते रहे हैं। 2002 में वह अंबाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री बने।

 

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed