Nitish Kumar Health News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत, सीएम को आया फीवर, डॉक्टर कर रहे निगरानी

पटना, BNM News : बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तबीयत (Nitish Kumar Health Update) पिछले दो दिनों से नासाज चल रही है। मौसम में बदलाव की वजह से उनकी यह तबीयत खराब हुई है। जिसकी वजह से आज उनके कई कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते दिनों दिल्ली की यात्रा पर भी थे। वहां से लौटने के बाद ही उनकी तबीयत कुछ बिगड़ गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबियों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लौटने के बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

सीएम नीतीश के कई कार्यक्रम स्थगित

जानकारी के मुताबिक, बदलते मौसम और ठंड की वजह से सीएम नीतीश की तबीयत कुछ बिगड़ी है। हालांकि, डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें एहतियात के तौर पर आराम करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज पटना के दीघा घाट पर एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री का नालंदा में भी प्रोग्राम था। हालांकि अब अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उनके तय कार्यक्रमों को स्थगित करना पड़ा है।

राजगीर महोत्सव का नहीं करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज एक कार्यक्रम नालंदा में होना था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज राजगीर महोत्सव में शामिल होना था, जहां वो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले थे। उन्हें राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करना था। यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे का था। हालांकि, अब उनके इसमें शामिल की संभावना नहीं है। उनकी जगह प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed