उत्तर कोरिया ने की दक्षिण कोरिया पर ताबड़तोड़ बमबारी, क्या नया युद्ध का नया मोर्चा खुल गया?

सियोल, एजेंसी। उत्तर और दक्षिण कोरिया में कई शांति संधियों के बाद भी दोनों देशों में तनाव बना रहता है। अब उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरियाई सीमा के पास 200 से ज्यादा गोले दागे हैं। दुनिया पहले से ही दो युद्धों की मार झेल रही है। एक ओर जहां रूस-युक्रेन और इजराइल-हमास के बीच युद्ध जारी है, इसका अंत होते नहीं दिख रहा है। वहीं अब उत्तर कोरिया से दक्षिण कोरिया के युद्ध का खतरा बना हुआ है।

अमेरिका के आरोप से भड़का उत्तर कोरिया

 

दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को उत्तर कोरियाई सीमा के पास योनप्योंग द्वीप के निवासियों को वहां से जगह खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया। इसमें कारण बताया गया कि दक्षिण कोरिया की सेना इस क्षेत्र में लाइव-फायर अभ्यास करेगी। इस बीच कुछ घंटे पहले व्हाइट हाउस ने उत्तर कोरिया पर आरोप लगाया था कि रूस ने उत्तर कोरिया से भेजी गई मिसाइल का यूक्रेन के ऊपर हमले में इस्तेमाल भी किया था। व्हाइट हाउस प्रवक्ता जॉन किर्बी के इस बयान के तुरंत बाद ही उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर 200 से अधिक गोले दाग दिए। हालांकि, दक्षिण कोरिया को कोई नुकसान नहीं हुआ और गोले उत्तरी सीमा रेखा (एनएलएल) के उत्तर में गिरे, जो दोनों देशों के बीच वास्तविक समुद्री सीमा है।

एक और जंग का मैदान?

 

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ का कहना है कि उत्तर कोरिया ने 2018 के सैन्य समझौते का उल्लंघन करते हुए उनकी विवादित पश्चिमी समुद्री सीमा के उत्तर में पानी में 200 राउंड फायरिंग की है। यह गोलियां येओनप्योंग द्वीप के पास चलाई गई। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई अभ्यास को उकसावे की कार्रवाई बताया। हालांकि, अभ्यास में कोई चोटिल नहीं हुआ। लोगों को वहां से सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा गया है। घटना के बाद से लोगों में खौफ पैदा हो गया है।

 

You may have missed