प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी जन-जागरण यात्रा में दिखीं नूपुर शर्मा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं

नई दिल्ली, BNM New। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले देशभर में अलग-अलग जन जागरण यात्राएं निकाली जा रही हैं। ऐसी ही एक यात्रा दिल्ली में निकाली गई, जिसमें भाजपा से निष्कासित प्रवक्ता नुपूर शर्मा दिखाई दीं। उनसे जुड़ा वीडियो भाजपा नेता और प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा व अन्य ने शेयर किया है। यात्रा के दौरान उनके आसपास काफी सुरक्षा देखी गई। हिंदूवादी नेता लंबे समय बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दीं। उसके बाद सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा पर ट्रेड करने लगी हैं। लोग उनके बारे में तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जबकि नूपुर शर्मा दिखाई दी हों। इससे पहले नूपुर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ देखने के लिए गईं थीं। इसके अलावा नूपुर विकास पाण्डेय के साथ नजर आई थीं।

नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी

 

नूपुर ने जून, 2022 में पैगंबर मोहम्मद पर एक टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद देश- विदेश में काफी बवाल हुआ था। मुस्लिम देशों के संगठन ने भी भारत के सामने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद बीजेपी ने नूपुर को प्रवक्ता के पद से हटा दिया था। इस विवाद के बाद नूपुर को जान से मारने की धमकी भी मिली थीं। इसके अलावा उनके खिलाफ देशभर में अलग-अलग जगहों पर मामला दर्ज किया गया था। नूपुर के बयान का समर्थन करने पर उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की भी हत्या कर दी गई। ये मामले अभी भी सुर्खियों में है।

You may have missed