Phalodi Satta Market: फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी, जानें- यूपी में भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी, कौन बना रहा सरकार

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूजः Phalodi Satta Market: लोकसभा चुनाव 2024 के 6 चरणों के मतदान के बाद राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। इसी बीच सट्टा बाजार में भी “देश में किसकी सरकार बनेगी” की भविष्यवाणियों शुरू हो चुकी हैं। फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया हैं।

फलोदी सट्टा बाजार का नया सर्वे आया है। इसके मुताबिक भाजपा का ग्राफ छठवें चरण के बाद नीचे जाते दिख रहा है। फलौदी सट्टा मार्केट के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 304 से 306 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को सिर्फ 50 सीटों पर जीत मिल सकती हैं। यूपी में भाजपा को 80 सीटों में से 62 से 65 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है।

यूपी में भाजपा को नुकसान

फलोदी सट्टा बाजार के नए सर्वे के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा यूपी में सिर्फ 55 से 65 सीटों पर जीत रही है, जबकि समाजवादी पार्टी की सीटें बढ़ती दिख रही हैं। इस बार इंडिया गठबंधन को यूपी में पहले से अधिक सीटें मिल सकती हैं।

13 मई के बाद बिगड़ा भाजपा का गणित

13 मई को फलोदी सट्टा बाजार ने दावा किया था कि बीजेपी को यूपी में ज्याद उलटफर का समाना नहीं करना पड़ रहा। लोकसभा चुनाव 2024 में भी भाजपा 65 से 70 सीटें जीत रही हैं। लेकिन अब फलोदी सट्टा बाजार का जो नया सर्वे जारी हुआ है उसमें पासा पलट गया है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को यूपी की 80 सीटों में से 64 सीटों पर जीत हासिल की थी।

सट्टा बाजार में यूपी की ये सीटें चर्चा में

फलौदी सट्टा बाजार में सबसे ज्याद चर्चा में यूपी की मेरठ, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, केसरगंज, नगीना, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, घोसी, गौतमबुद्धनगर और सहारनपुर की सीटें हैं। सट्टा बाजारों में मतदान के साथ सीटें भी बदल रही हैं। फलोदी सट्टा बाजार की ओर से 13 मई को जारी अनुमान में बताया गया था कि भाजपा को 300 सीटें मिल रही हैं और कांग्रेस 40 से 42 सीटों पर ही समेट रही है, जो 2019 के 52 सीटों से भी कम है। लेकिन फलोदी सट्टा बाजारा के नया सर्वे ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है, जिसमें कहा गया कि भाजपा का ग्राफ 300 से नीचे आ गया है।

देशभर में फैला है कारोबार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्तमान में चल रहे लोकसभा चुनाव बारिश या शेयर मार्केट में हो रहे उतार-चढ़ाव को लेकर देश के बड़े-बड़े शहरों दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, उत्तर प्रदेश और बिहार में सट्टे लगाए जाते हैं । देश के दूसरे राज्यों में भी सटोरियों के पैसे लगते हैं. इन पैसों पर दलालों को तीन टका दलाली के तौर पर मिलता है। सटोरियों का पैसा दलाल पक्ष और विपक्ष में लगाते हैं।

कई बार सही हुआ फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान

बहुत बार यह देखा गया है कि फलोदी के सटोरियों का अनुमान बिल्कुल सही निकला है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि कैसे सही-सही पता कर लेते हैं या इनका अनुमान कैसे सही हो जाता है। इसके पीछे उनके अपने तर्क होते हैं। मान लीजिए किसी चुनाव नतीजे पर प्रीडिक्शन करना होता है तो वो बताते हैं कि वे खबरें पढ़ते हैं।

तमाम न्यूजपेपर्स और मीडिया रिपोर्ट्स को पढ़ते हैं। पार्टी के नेताओं की रैलियों पर बारीक नजरें रखते हैं। लोगों के साथ इसकी चर्चा करते हैं। पार्टी की स्थिति क्या है या नेटवर्क के दूसरे सटोरिए किस पर दांव लगा रहे हैं। इन सब पर विचार करने के बाद सामूहिक विचार तैयार करते हैं, जिसके आधार पर रुझान तय किए जाते हैं। किसी भी चुनाव के नतीजे के बारे में जीत-हार के दावे इसी आधार पर किए जाते हैं।

राजस्थान में भाजपा 20 सीटें तक रह सकती है

फलोदी सट्टा बाजार ने राजस्थान को लेकर भी नई भविष्यवाणी की है, जो भाजपा की चिंता बढ़ा सकती है। बीते दिनों फलोदी सट्टा बाजार से राजस्थान को लेकर जो आंकलन सामने आया था उसमें भाजपा को 20 से 22 सीटों पर जीत मिलने की बात कही गई थी। लेकिन अब फलोदी सट्टा बाजार राजस्थान की 25 में से 17-19 सीटें भाजपा को दे रही है। जबकि शेष बची 9-6 सीटों पर कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन को आगे होने की बात कही जा रही है।

फलोदी सट्टा बाजार का कहना- मोदी सरकार त

वैसे पिछले तीन दिनों में फलोदी सट्टा बाजार की स्थिति केंद्र की सीटों को लेकर कभी भाजपा 305 कभी 307 कभी 315 तक भी गई है। वहीं एनडीए की 340, 355, 365 तक भी बड़े स्केल के सौदे हुए हैं कुल मिलाकर फलोदी सट्टा बाजार अपने उतार चढ़ाव के साथ ही मोदी सरकार की तटस्थता पर बरकरार है।

कर्नाटक और हिमाचल विधानसभा में सटीक हुई भी बात

हाल ही में यहां के कई आंकलन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पिछले साल मई में कर्नाटक में चुनाव हुए थे। फलोदी सट्टा बाज़ार ने कांग्रेस को 137 और बीजेपी को 55 सीटें दी थीं। नतीजों में कांग्रेस को 135 और बीजेपी को 66 सीटें मिली थीं। इससे पहले 2022 में हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस की जीत बताई गई थी।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed