‘जुलाई, अगस्त के लिए मिला निमंत्रण’: BJP की जीत को लेकर दूसरे देशों के ‘विश्वास’ पर बोले PM मोदी

pm modi at natinal convention

नई दिल्ली , BNM News: दुनिया का हर देश जानता है, हर शक्ति जानती है कि आएगा तो…। पीएम नरेन्द्र मोदी की तरफ से भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में यह बात कहते ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ नारा लगाया, “आएगा तो मोदी ही”। मोदी ने फिर रिपीट किया कि, आएगा तो..’भीड़ ने फिर नारा लगाया आएगा तो मोदी ही।’ अपने 65 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान विदेश नीति की सफलता के संदर्भ में उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि अभी चुनाव आने बाकी हैं, लेकिन उनके पास जुलाई, अगस्त, सितंबर के विदेश दौरे के आमंत्रण पड़े हुए हैं। पीएम ने खाड़ी क्षेत्र के साथ भारत केर रिश्तों में आए बदलाव पर खास तौर पर जोर दिया और हाल ही में अपनी यूएई यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि अभी इन देशों के साथ संबंधों का नया अध्याय लिख रहा है।

34 वर्षों में कोई भी भारतीय पीएम यूएई नहीं गया था

पीएम मोदी ने कहा कि विदेश नीति की बड़ी-बड़ी बातें कही जाती हैं। अभी मैं यूएई कतर जा कर आया हूं। तमाम देशों के साथ हमारे रिश्ते कैसे हैं यह दुनिया देख रही है। पश्चिमी एशिया के देशों के साथ हमारे संबंध अब तक की सबसे मजबूत स्थिति में हैं। 2015 में मैं जब यूएई गया था तब आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि इसके पहले 34 वर्षों में कोई भी भारतीय पीएम वहां नहीं गया था। सोचिए, किस तरह से हमने उस क्षेत्र को छोड़ रखा था। कांग्रेस की सरकारों ने इस क्षेत्र को पाकिस्तान के भरोसे छोड़ रखा था लेकिन आज भारत इनके साथ रिश्तों का नया अध्याय लिख रहा है। आज तकनीक, कारोबार, पर्यटन जैसे अनेक क्षेत्रों में संबंध मजबूत हो रहे हैं। यहां तक अरब के पांच देशों ने मुझे अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है। यह सम्मान मोदी का नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य का सम्मान है।”

आज हर महाद्वीप में भारत का सम्मान व ताकत बढ़ रही

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए मोदी ने कहा कि, विदेश नीति का जो भी जानकार है वह विदेश को मिले हर संकेत को पकड़ रहे होंगे। आज अलग अलग देशों में सत्ता व विपक्ष के दल यह खुल कर मानते हैं कि भारत के सशक्त होने से पूरी दुनिया का हित होने वाला है। आज हर महाद्वीप में भारत का सम्मान व ताकत बढ़ रही है। हर देश भारत के साथ संबंध बनाने पर जोर दे रहा है। हर देश भारत के साथ बातचीत के लिए..आप जानकर हैरान होंगे अभी चुनाव बाकी हैं लेकिन मेरे पास जुलाई, अगस्त, सितंबर के आमंत्रण है। इसका अर्थ है दुनिया के विभिन्न देश भाजपा सरकार की वापसी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। वो भी जानते हैं कि दुनिया का हर देश जानता है, हर शक्ति जानती है..।”

पीएम मोदी की भावी विदेश यात्राओं के बारे में आधिकारिक तौर पर विदेश मंत्रालय की तरफ से कोई जानकारी तो नहीं है लेकिन इस वर्ष के अंतिम छह महीनों में कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन है, जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री के शामिल होने की परंपरा रही है। जैसे रूस में अक्टूबर, 2024 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन है। इस दौरान रूस के साथ सालाना शिखर सम्मेलन भी संभव है क्योंकि यह बैठक लगातार दो वर्षों तक 2022 व 2023 में नहीं हुई है। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि वह रूस में पीएम मोदी से मिलने को उत्सुक हैं और इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी को आमंत्रित भी किया था। इसके पहले जुलाई, 2024 में शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक कजाखस्तान में है जिसमें भारत के पीएम हमेशा हिस्सा लेते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: BJP National Convention 2024: पीएम मोदी बोले, हमारे सपने भी विराट होंगे, संकल्प भी विराट होंगे; 2047 में विकसित भारत बनाना है

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed