Video: पीएम मोदी ने किया धनुषकोडी में अरिचल बिंदु का दौरा, जहां भगवान ने बनाया था राम सेतु

धनुषकोडी, तमिलनाडु, BNM News: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के दौरे पर हैं। आज (रविवार 21 जनवरी) सुबह 10:15 बजे प्रधानमंत्री धनुषकोडि के पास अरिचल मुनाई पहुंचे। माना जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था।

धनुषकोडि को लेकर कहा जाता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार श्री राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कुछ किवदंतियां यह भी कहती हैं कि यही वह जगह है जहां श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था। पीएम यहां कोदंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा किया। यह मंदिर, श्री कोदंडाराम स्वामी को समर्पित है। कोदंडारामा नाम का अर्थ धनुषधारी राम है।

पीएम ने धनुषकोडि में समुद्र किनारे बैठकर योग किया। उन्होंने सूर्य को जल भी अर्पित किया। - Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री ने धनुषकोडी का भी दौरा किया। मान्यता है कि धनुषकोडी से ही भगवान राम ने रावण को युद्ध में हराने की शपथ ली थी। यह पवित्र स्थान, जहां से भगवान राम ने लंका की चढ़ाई शुरू की थी, यह किसी भी चुनौती से लड़ने की भारत की क्षमता का परिचायक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने शनिवार को तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन किए। दोपहर में उन्होंने रामेश्वरम में रोड शो किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने रामेश्वरम के अग्नितीर्थम तट पर जाकर समुद्र में डुबकी भी लगाई और भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की। पीएम मोदी ने रामायण पाठ और भजन संध्या में भी हिस्सा लिया।

रामायण काल से जुड़े मंदिरों के दर्शन कर रहे पीएम
पीएम मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले उन मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहे हैं जो रामायण काल से जुड़े हैं। एक दिन पहले भी वे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर गए थे। पीएम मोदी यहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इसके बाद 22 जनवरी की सुबह 10.30 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। सुबह 11 बजे राम मंदिर पहुंच जाएंगे। यहां वे 3 घंटे रुकेंगे।

राम मंदिर के लिए PM मोदी का 11 दिन का अनुष्ठान
प्रधानमंत्री मोदी ने 12 जनवरी को ऑडियो मैसेज जारी किया था। यह संदेश 10.50 मिनट का था। PM ने अपनी बात को सियावर रामचंद्र की जय से शुरू किया था और खत्म जय सियाराम…जय सियाराम…जय सियाराम..से किया था। इसमें PM ने कहा था कि वे 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं।उन्होंने कहा था, ‘मैं भावना को शब्दों में बांध नहीं पा रहा हूं। कई पीढ़ियों का सपना साकार हो रहा है। मैं जीवन में पहली बार इस तरह के मनोभावों से गुजर रहा हूं। मैं एक अलग ही भाव-भक्ति की अनुभूति कर रहा हूं।’

रामेश्वरम में डुबकी लगाई, रंगनाथस्वामी मंदिर भी गए

पीएम पहले तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर गए। रामेश्वरम में रोड शो किया। इसके बाद पीएम ने रामेश्वरम के अग्नि तीर्थम पर डुबकी लगाई फिर भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की। यहां उन्होंने रामायण पाठ और भजन संध्या में हिस्सा लिया। वे श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में जाने वाले पहले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। राम मंदिर से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

You may have missed