छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्याय यात्रा स्थगित, यह है कारण

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी का संबोधन

अंबिकापुर, BNM News। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन के कारण स्थगित हो गई है। मंगवलवार को राहुल गांधी की यात्रा अंबिकापुर पहुंची थी। यहां उन्होंने कला केंद्र मैदान में आम सभा को संबोधित किया। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। और यात्रा कुछ दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। आगामी यात्रा का समय तय नहीं है। बता दें कि अंबिकापुर की सभा के बाद राहुल गांधी की न्याय यात्रा बलरामपुर पहुंचने वाली थी, जहां झींगो गांव में रात्रि विश्राम था। बुधवार को उनकी यह यात्रा बलरामपुर जिला मुख्यालय होते हुए रामानुजगंज से होते हुए झारखंड प्रवेश करने वाली थी। बलरामपुर जिले में कांग्रेस ने यात्रा के स्वागत की व्यापक तैयारी की थी।

इसे भी पढ़ें:  किसानों के आंदोलन के बीच राहुल गांधी बोले, किसानों को देंगे MSP की कानूनी गारंटी

स्वामीनाथन की कही बात को लागू करने को तैयार नहीं

अंबिकापुर में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज किसान दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। उन्हें रोका जा रहा है, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, वे क्या कह रहे हैं। वे सिर्फ अपनी मेहनत का फल मांग रहे हैं। बीजेपी सरकार ने एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की, लेकिन वे एमएस स्वामीनाथन की कही बात को लागू करने को तैयार नहीं हैं।’

किसानों को मिलना चाहिए MSP का कानूनी अधिकार

राहुल गांधी ने कहा कि स्वामीनाथन ने रिपोर्ट में साफ कहा है कि किसानों को वाकई MSP का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ऐसा नहीं कर रही है। जब भारत सरकार सत्ता में आएगी तो हम भारत के किसानों को MSP की गारंटी देने वाला (कानून) देंगे। स्वामीनाथन रिपोर्ट में जो उल्लेख किया गया है, हम उसे पूरा करेंगे।’

 

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

 

You may have missed